बांधवगढ़ में कराया जाएगा संत शिरोमणि सेन महाराज के भव्य स्मारक का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 18-04-2023 05:35 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सेन समाज सबके मंगल का काम करता है। सेन समाज के बिना किसी भी समाज के मांगलिक काम अधूरे हैं। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर आप सबको हार्दिक बधाई देता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ में दो एकड़ भूमि में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सेन समाज के कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सेन समाज मेहनती समाज है। यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्म-भूमि बांधवगढ़ में है। उन्होंने पूरे देश को दिशा दिखाने का काम किया। वे विभिन्न सामाजिक कुरीतियों और कुप्रथाओं को दूर करने के लिए जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका मंगल और कल्याण हो, यही सेन जी महाराज से कामना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.