भोपाल में भिखारी से रुपए समेटकर ले गई लड़की

Updated on 08-03-2025 03:56 PM

भोपाल में भीख लेना और देना दोनों ही जुर्म है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस पर रोक लगाई है। बावजूद शहर में भीख मंगवाने के रैकेट चल रहे हैं। ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।

भिक्षावृत्ति रोकने के लिए कलेक्टर ने जो टीम बनाई है, उसी ने पुलिस को वीडियो भी सौंपे हैं। इनमें एक 60 साल की बुजुर्ग महिला भीख मांगती दिखाई दे रही है। कुछ देर बाद ही जींस-कुर्ता पहने आई लड़की महिला से रुपए ले गई। एक अन्य बुजुर्ग महिला को सुबह गाड़ी से छोड़ा गया और शाम को उसी में बैठाकर वापस ले गए। मामला शुक्रवार का है।

जानिए वीडियो में क्या रिकॉर्ड हुआ...

पहला वीडियो - 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला दाता कॉलोनी मजार और पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बैठकर भीख मांग रही थी। एक्टिवा पर बैठकर आए युवक ने बुजुर्ग को रुपए दिए। युवक के जाते ही एक लड़की आई और बुजुर्ग महिला से भीख में इकट्ठा किए रुपए लेकर चली गई।

दूसरा वीडियो - 65 साल की बुजुर्ग महिला हिलिंग हैंड फिजियोथैरेपी सेंटर के पास भिक्षावृत्ति करते हुए दिखाई दी। रहवासियों ने टीम को बताया कि सुबह एक युवक मोटरसाइकिल से बुजुर्ग को छोड़कर गया था। शाम को वह वापस ले जाता है। बुजुर्ग को आंखों से दिखाई नहीं देता है।

दोनों ही मामलों में गांधीनगर निवासी भगतराम प्रजापति ने कोहेफिजा थाने में लिखित में शिकायत की है। पुलिस के अनुसार, एक्टिवा और बाइक नंबरों के आधार पर कार्रवाई होगी। भीख लेने वाले, भीख मंगवाने वाले और भीख देने वाले तीनों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

भीख न मिलने पर भिखारी ने की थी बदसलूकी बोर्ड ऑफिस ट्रैफिक सिग्नल पर 25 जनवरी को एक युवक ने राहगीर योगेंद्र भलावी से भीख मांगी। योगेंद्र ने कहा कि इतने हट्टे-कट्टे होने पर भीख मांगते हो। इस पर भिखारी ने उनसे बदसलूकी की। इसके बाद योगेंद्र थाने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने भिक्षावृत्ति निषेध अधिनियम के तहत आरोपी भिखारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पूछताछ में भिखारी ने पुलिस को बताया था कि वह कई सालों से भोपाल में भीख मांग रहा है और समय-समय पर इलाका बदलता रहता है। पुलिस अब उसका रिकॉर्ड खंगालने में लगी है। उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद भी कुछ मामलों में केस दर्ज किए जा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.