एक फिल्म जिसने संजय गांधी को दिलवा दी थी 2 साल की सजा, पढ़िए 'किस्सा कुर्सी का'

Updated on 25-03-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई है। 'मोदी सरनेम' के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर दायर मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गांधी परिवार के एक और सदस्य को भी अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। ये वक्त था साल 1979 का जब अदालत ने संजय गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। उनपर फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' का प्रिंट जलाने का आरोप लगा था।
'किस्सा कुर्सी का' फिल्म से जुड़ा है विवाद
बॉलीवुड फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे विवादित फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही इसने इंदिरा गांधी सरकार को हिला कर रख दिया था। कहा जाता है ये फिल्म इमरजेंसी पर आधारित थी। ये फिल्म अमृत नाहटा ने 1974 में बनाई थी, लेकिन 1975 में इस पर बैन लगा दिया और इसके प्रिंट सरकार ने जब्त कर लिए।

फेसबुक पर 'कुछ हम कहें सिनेमा की' नाम के ब्लॉग ने इसकी पूरी कहानी बताई है। ब्लॉग में बताया गया है कि आपातकाल के दौरान देश को एक बड़ी जेल में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान देश की सत्ता पर 27 साल के संजय गांधी और उनके कुछ दोस्तों का आधिपत्य था। इस वक्त भारतीय सिनेमा ने बहुत कुछ झेला। इमरजेंसी में सिनेमा पर लगी बंदिशों के बारे में 'किस्सा कुर्सी का'फिल्म में दर्शाया गया।
इंदिरा गांधी की सरकार पर आधारित थी फिल्म की कहानी
फिल्म का निर्माण कांग्रेस के बाड़मेर से सांसद अमृत नाहटा ने दो बार किया था। पहली बार,उनकी फिल्म किस्सा कुर्सी का सेंसर के लिए 1974 में पेश की गई। इस फिल्म की कहानी एक काल्पनिक अंधेर नगरी के भ्रष्ट शासक और उसके परिवार की थी। 1975 की किस्सा कुर्सी का की कहानी और पत्र इंदिरा गांधी और संजय गांधी की ओर इशारा करते थे। इस प्रतीकात्मक फिल्म में शबाना आजमी ने गूंगी जनता की भूमिका की थी। रेहाना सुल्तान ने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था। इंदिरा गांधी के इर्द गिर्द के कुछ भ्रष्ट चरित्र भी इस फिल्म में दिखाए गए थे।
फिल्म के ऑरिजनल प्रिंट को जला दिया
फिल्म को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। नतीजे के तौर पर यह फिल्म सेंसर में फंस गई। सेंसर की क्या मजाल कि वह इंदिरा गांधी के खिलाफ कोई फिल्म की अनुमति देता। फिल्म में 51 कट लगाने के आदेश दिए गए। इसी दौरान देश में आपातकाल लग गया। संजय गांधी ने तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री विद्या चरण शुक्ला को आदेश देकर 'किस्सा कुर्सी का' के प्रिंट सेंसर ऑफिस से लदवा कर गुडगांव स्थित अपनी मारुती फैक्टरी पर मंगवा लिए। किस्सा कुर्सी का में इस फैक्ट्री का जिक्र हुआ था। मारुती के परिसर में इस फिल्म के प्रिंट जला दिए गए।
कहानी और पात्र बदलकर रिलीज हुई फिल्म
लेकिन 'किस्सा कुर्सी का' का किस्सा अभी खत्म नहीं हुआ था। आपातकाल हटा, आम चुनाव हुए, इंदिरा गांधी और संजय गांधी हार गए। जनता पार्टी की सरकार बनी। अमृत नाहटा जनता पार्टी के टिकेट पर एक बार फिर सांसद बने। उन्होंने एक बार फिर किस्सा कुर्सी का का निर्माण किया। लेकिन, अब फिल्म काफी बदली हुई थी। इंदिरा गांधी नदारद थी। अब एक काल्पनिक प्रधानमंत्री मनोहर सिंह आ गए थे। फिल्म रिलीज हुई। लेकिन ये फ्लॉप हो गई।
अदालत ने सुनाई थी दो साल की सजा
भले ही फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन इसके ऑरिजनल प्रिंट को जलाना का आरोप संजय गांधी और तत्कालीन प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला पर लगे। ये मामला दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में चला। अदालत ने संजय गांधी को फिल्म के प्रिंट नष्ट करने का दोषी माना। संजय पर गवाहों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगा। इसके बाद अदालत ने 1979 में संजय गांधी और शुक्ला दोनों को दो साल और एक महीने की सजा सुनाई। ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा, जहां अदालत ने संजय गांधी की जमानत याचिका रद्द करके उन्हें एक महीने के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.