गाड़ी पर जा रहे थे बाप-बेटी, दो महिलाओं ने उनके पीछे छोड़ दिए शिकारी कुत्ते... 40 जगहों पर काटा

Updated on 09-12-2024 12:24 PM

 भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में दो कारोबारियों का विवाद क्रूरता की हद पार कर गया। एक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पड़ोसी प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर शिकारी कुत्ते छोड़ दिए। ये कुत्ते 20 मिनट तक कारोबारी को नोचते रहे। उनको 40 से अधिक जगहों पर काटा है।इस स्तब्ध कर देने वाले हमले के दौरान कुत्तों को उकसाने वाले दूर खड़े तमाशा देखते रहे। पीड़ित कृष्णरंजन ने बताया कि वे शनिवार को अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे तभी पड़ोस की फैक्ट्री के कुत्ते मेरे पीछे पड़ गए।

मैंने कुत्तों को पत्थर मारकर भगाया तो फैक्ट्री की मैनेजर रितु और नम्रता विश्वकर्मा ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों युवतियों ने छह कुत्तों को उनके पीछे छोड़ दिया। इसमें तीन शिकारी नस्ल के थे। उनके हमले में वे गिर गए।

कुत्तों ने उन्हें जगह-जगह नोचा

इसके बाद कुत्तों ने उनको जगह-जगह से नोचना शुरू कर दियाा। उन्होंने मेरे पैर, कमर और हाथ पर 40 से अधिक स्थानों पर काटा है। कुत्तों का यह हमला करीब 20 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान दूसरी फैक्ट्री के कर्मचारी दूर खड़े तमाशा देखते रहे।कुछ देर बाद पड़ोस की एक और फैक्ट्री के कर्मचारी शोर सुनकर बाहर आए, मौका पाकर उन्होंने उनके परिसर में घुसकर अपनी जान बचाई। बाद में उन्होंने अशोका गार्डन थाने में इसकी शिकायत की।

कुत्तों की शिकायत पर ही हुई थी दुश्मनी

कृष्णरंजन का कहना है कि इस फैक्ट्री के कुत्ते पहले भी पड़ोस के बच्चों को काट चुके हैं। एक साल पहले उन्होंने इसकी शिकायत की थी। उसके बाद से ही फैक्ट्री के कर्मचारी उनसे बदला लेने की भावना मन में रखे थे।

भोपाल में बढ़ी डॉग बाइट की घटनाएं

शहर के नागरिक आवारा श्वानों को लेकर हमेशा भयभीत रहते हैं। चूंकि अचानक डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है। भाई पूरा हाथीखाना इलाके में निगम की गाड़ी ने नौ आवारा श्वानों को छोड़ा।

उक्त क्षेत्र के नागरिकों का आरोप है कि निगम की गाड़ी दूसरी जगह से पकड़े हुए आवारा श्वानों को यहां छोड़कर जाती है। भोईपुरा हाथीखाना से बुधवारा चौराहे तक इतने अधिक आवारा श्वान हैं कि क्षेत्र के लोग का जीना दुभर हो गया है। नागरिक बताते हैं कि आवारा श्वानों की वजह से बच्चों को घरों से बाहर खेलने नहीं जाने देते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.