कार में बैठे रोहित शर्मा से सेल्फी के लिए मिसबिहेव, पूर्व कप्तान ने किया तब ऐसा काम

Updated on 05-01-2026 02:02 PM
मुंबई: जामनगर में अपनी बेटी सैमी का बर्थडे मनाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा परिवार के साथ वापस मुंबई लौट आए हैं। मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद बाहर निकलकर कार में बैठने के समय उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें रोहित शर्मा को लेकर फैंस का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसमें कार में बैठे रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में दो युवा फैंस मिसबिहेव करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर रोहित शर्मा बेहद नाराज हुए हैं और उन्होंने अपनी कार का विंडो ग्लास ऊपर करने से पहले दोनों फैंस को चेतावनी भी दी है। इस घटना का वीडियो सामने आने पर रोहित शर्मा के फैंस ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन दिया है। उन्होंने इन दोनों युवाओं पर जमकर नाराजगी जताई है।

क्या दिख रहा है वीडियो में

यह घटना उस समय हुई है, जब एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह और दोनों बच्चों के साथ अपनी कार में सवार हो रहे थे। रोहित के बैठने के बाद जब कार चलने लगी तो वे विंडो ग्लास नीचे करके फैंस को अलविदा कह रहे थे। इसी दौरान दो युवा उनकी चलती हुई कार के पास आए और रोहित का हाथ पकड़ने की कोशिश की। हाथ पकड़ने के बाद दोनों रोहित के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। इस पर रोहित ने अपना हाथ तत्काल कार के अंदर खींच लिया और विंडो ग्लास चढ़ाते समय दोनों युवाओं को इस व्यवहार के लिए चेतावनी भी दी।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी में जुटेंगे अब

रोहित शर्मा अब भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की तैयारी में जुटेंगे। हाल ही में रोहित शर्मा मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दो शुरुआती मैच में खेले थे। पहले मैच में रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 155 रन की जबरदस्त पारी खेली थी, लेकिन उत्तराखंड के खिलाफ वे डक पर आउट हो गए थे। भारत-न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है। रोहित शर्मा के लिए नए साल में टीम इंडिया की नीली जर्सी में यह पहला मुकाबला होगा और वे इसमें अपनी छाप छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। इस सीरीज की तैयारी के लिए टीम इंडिया 6 जनवरी को ट्रेनिंग कैंप में जुट रही है।

साल 2025 में रहा था जबरदस्त प्रदर्शन

रोहित शर्मा के लिए साल 2025 बेहद यादगार रहा है। एकतरफ उन्होंने कप्तान के तौर पर ICC चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) का खिताब जीता, वहीं अपने वनडे करियर में पहली बार ICC रैंकिंग्स में नंबर-1 बल्लेबाज की पोजीशन भी हासिल की थी। साथ ही रोहित ने अपने 20,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए थे और ऐसा करने वाले महज चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी का मोस्ट वनडे सिक्सर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। आफरीदी ने साल 2015 में रिटायरमेंट के समय कुल 351 छक्कों के साथ यह रिकॉर्ड अपना नाम किया था, वहीं रोहित शर्मा ने अब 279 वनडे मैच में 355 सिक्सर कर लिए हैं। साल 2025 में रोहित ने 50 के औसत और 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 14 वनडे पारी में 650 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक, 4 फिफ्टी शामिल थी और नॉटआउट 121 रन उनकी बेस्ट पारी रही थी। रोहित शर्मा ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था और साल 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.