हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगा रहा कुत्ता; बिजनौर के नगीना से आई हैरान करने वाली तस्वीर

Updated on 14-01-2026 01:30 PM
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना क्षेत्र से हैरान करने वाला सामने आया है। बिजनौर के नगीना के नंदपुर खुर्द गांव से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। गांव नंदपुर खुर्द स्थित सिद्धपीठ नंदलाल देवता मंदिर का पूरा मामला है। यहां हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगाते कुत्ते को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। क्षेत्र और आसपास के इलाके में इस खबर के फैलते ही मंदिर में लोग पहुंचने लगे। प्रसाद, चढ़ावा के साथ मन्नतें मांगने लगे। क्षेत्र भर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

नगीना क्षेत्र के पास गांव नंदपुर खुर्द में प्राचीन सिद्धपीठ नंदलाल देवता मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के एक कुत्ता चक्कर लगाता दिखा है। कुत्ते के भगवान का चक्कर लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, एनबीटी ऑनलाइन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का दावा है कि कुत्ता दो दिनों से हनुमान जी के चक्कर लगा रहा है।


स्थानीय लोगों का बड़ा दावा

स्थानीय लोगों का इस मामले में बड़ा दावा सामने आया है। मंगलवार को नगीना बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर खुर्द में विजय पाल सिंह, चंद्रभान सिंह समेत अन्य ग्रामीण नटहौर झरखंडी मंदिर से होकर आए। उन्होंने कहा कि मंदिर में लगी हनुमान जी की मूर्ति के चारों तरफ सोमवार सुबह करीब चार बजे से एक कुत्ता चक्कर लगा रहा था।
ग्रामीणों ने दावा किया कि सोमवार दोपहर दो बजे तक कुत्ता भगवान की मूर्ति का चक्कर लगाता रहा। इसके बाद मूर्ति के पीछे जाकर बैठ गया। उसे खाना दिया गया। लेकिन, उसने खाना नहीं खाया। मंगलवार को एक बार फिर सुबह से कुत्ता भगवान की प्रतिमा के चक्कर लगाने लगा।

लगातार तीसरे दिन लगाया चक्कर

मंगलवार को लगातार तीसरे दिन कुत्ते के हनुमान जी की प्रतिमा का चक्कर लगाने की खबर तेजी से फैली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों का जुटान मंदिर पर हो गया। वहां बैरिकेडिंग लगानी पड़ी। इसको लेकर कई कहानियां भी फैल रही हैं। स्थानीय ग्रामीण का दावा है कि सोमवार को कुत्ते के सिर पर एक जंगली कबूतर बैठा था। कुछ समय के बाद वह कबूतर मर गया। इसके बाद से कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगा रहा है।कुत्ते की हनुमान जी की प्रतिमा का चक्कर लगाए जाने की घटना सामने आने के बाद सैकड़ों लोग बुधवार सुबह से ही मंदिर में पहुंचने लगे। वहां पर दर्शन-पूजन और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हो गया है।

60 घंटे से चक्कर लगाने का मामला

प्राचीन हनुमान मंदिर में एक कुत्ता पिछले करीब 60 घंटों से लगातार हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करता नजर आ रहा है। यह दृश्य सोमवार तड़के सुबह लगभग चार बजे से शुरू हुआ। इसके बाद से अब तक कुत्ता बिना थके, बिना किसी को नुकसान पहुंचाए, शांत भाव से मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगा रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह नजारा किसी चमत्कार से कम नहीं है।
कुत्ता न तो मंदिर से बाहर जा रहा है और न ही किसी प्रकार की आक्रामकता दिखा रहा है। वह केवल हनुमान जी की मूर्ति के चारों ओर परिक्रमा करता है और बीच-बीच में वहीं बैठ जाता है। इस अनोखे व्यवहार को देखकर लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं और मंदिर परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.