अर्द्ध-वार्षिक परीक्षा परिणामों पर की गई विस्तृत चर्चा

Updated on 14-01-2026 01:08 PM

गरियाबंद । जिला शिक्षा अधिकारी  जगजीत सिंह धीर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शैक्षणिक समीक्षा बैठक का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद किया गया। इस दौरान अर्द्ध-वार्षिक परीक्षा परिणाम पर विस्तार से चर्चा की गई। स्कूल-वार, ग्रेड-वार एवं कैटेगरी-वार विद्यालयों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई। जिन विद्यालयों में बेहतर परिणाम एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज देखने को मिलीं, उन्हें साझा किया गया तथा जिन विद्यालयों में सुधार एवं अतिरिक्त सपोर्ट की आवश्यकता है, उन पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा आगामी प्री-बोर्ड परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षा को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई। जिन विद्यार्थियों के किसी विषय में प्रदर्शन कमजोर है। उनके लिए उपचारात्मक शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने विषय-वार सिलेबस, प्रश्न पत्र ब्लूप्रिंट पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की समीक्षात्मक एवं विश्लेषणात्मक चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न प्राचार्यों द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों एवं चुनौतियों को साझा किया। जिससे आपसी सीख एवं समन्वय को बढ़ावा मिला। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक  शिवेश कुमार शुक्ला, एडीएसओ  श्याम कुमार चंद्राकर, एडीपीओ  बुधविलास सिंह, एपीसी  मनोज केला सहित गरियाबंद, मैनपुर, छुरा एवं फिंगेश्वर विकासखंडों के बीईओ, बीआरसी, सीसी एवं सभी ब्लॉक के प्राचार्य उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.