डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह तोमर की सहमति से होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय

Updated on 19-02-2025 12:30 PM
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय भले ही केंद्रीय नेतृत्व को लेना है लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की रजामंदी से ही निर्णय लिया जाएगा।

आरएसएस से भी प्रस्तावित नाम पर हरी झंडी ली जाएगी। पार्टी सूत्रों का मानना है कि जल्द ही इस बारे में फैसला कर लिया जाएगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

10 मार्च तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है

सात महीने पहले से आरंभ हुए संगठन चुनाव में बूथ से लेकर मंडल और जिलाध्यक्ष के चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष के बाद 10 मार्च तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होना है।

हर अहम निर्णय में भागीदारी

पिछले 20-25 वर्षों की भाजपा की राजनीति पर नजर डाली जाए तो अभी तक शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर की जोड़ी हर अहम निर्णय में भागीदार रही है। अधिकांश मामलों में दोनों नेताओं की सलाह को भी पार्टी महत्व देती रही है।

अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हैं तो उनका सुझाव भी संगठन में महत्वपूर्ण रहेगा। पार्टी यह भी नहीं चाहती कि प्रदेश अध्यक्ष के चयन से कोई ऐसा पावर सेंटर बन जाए, जिसके कारण सत्ता-संगठन के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो जाए।

आदिवासी या महिला वर्ग से चुना जा सकता है नया अध्यक्ष

वैसे भी अगले पौने चार साल तक प्रदेश में कोई चुनाव नहीं होना है, इसलिए ऐसा चेहरा भी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बिठाया जा सकता है, जो सभी बड़े नेताओं की पसंद हो। फिलहाल पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन माना जा रहा है कि नया अध्यक्ष सामान्य, आदिवासी या महिला वर्ग के बीच से चुना जा सकता है।

संघ की राय भी अहम रहेगी

इधर, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संघ की राय भी अहम रहेगी। पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह मध्य प्रदेश में भाजपा ने पीढ़ी परिवर्तन को अंजाम दिया है, उससे यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि पार्टी कोई नया चेहरा इस पद पर पार्टी ला सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.