25 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर का निधन, विव रिचर्ड्स और रवि शास्त्री रहे चुके टीममेट

Updated on 29-12-2025 12:49 PM
कार्डिफ: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ह्यू मौरिस का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। वेल्स काउंटी टीम ग्लेमोर्गन ने रविवार को एक बयान में कहा कि उनकी टीम के पूर्व कप्तान मौरिस का निधन पिछले कुछ साल में आंतों के कैंसर से जूझने के बाद हुआ। सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौरिस ने इंग्लैंड के लिए तीन मैच खेले और 1997 में ग्लेमोर्गन काउंटी को चैंपियन बनने में मदद की।

उनका जन्म 1963 में कार्डिफ में हुआ था। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में क्लब के लिए डेब्यू किया और 17 सीजन तक खेले। 1997 में ग्लैमरगन के काउंटी चैम्पियनशिप जीतने के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया। रवि शास्त्री भी ग्लेमोर्गन में ह्यू की कप्तानी में खेल चुके हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'टीम के साथी और कप्तान ह्यू मॉरिस के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। बानास, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। तुमने जो भी किया, ईमानदारी से किया, और बहुत अच्छा काम किया। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सम्मान।'

ह्यू मौरिस का करियर

ह्यू मौरिस प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19785 रन बनाए और उनका बल्लेबाजी औसत 40.29 था। अपने फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 98 फिफ्टी के साथ 53 शतक लगाए। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में ह्यू ने 8606 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके 14 शतक हैं। उन्हें वनडे में इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने 2007 से 2013 तक इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। इस दौरान टीम ने लगातार तीन एशेज सीरीज पर कब्जा जमाया और टी20 विश्व कप भी जीता।इसके बाद उन्होंने 16 साल तक ईसीबी में कई भूमिकाओं में काम किया जिसमें सीईओ की भूमिका भी शामिल रही। मौरिस 2013 में ग्लेमोर्गन में सीईओ तौर पर लौटे और टीम को वित्तीय दिक्कतों से उबरने में मदद की। ग्लेमोर्गन के मौजूदा सीईओ डैन चेरी ने कहा कि मौरिस ‘एक महान खिलाड़ी, बिना थके काम करने वाले प्रशासक, और बहुत गरिमा और ईमानदारी वाले एक बेहतरीन इंसान थे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.