अजमेर उर्स में पीएम मोदी की ओर से चादर पेश, दरगाह पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

Updated on 22-12-2025 12:23 PM
अजमेर: राजस्थान कीअजमेर शरीफ दरगाह में चल रहे 814वें सालाना उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री की तरफ से भेजी गई चादर लेकर अजमेर पहुंचे और दरगाह में विधिवत चादरपोशी की। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में अदा की गईं।

महफिलखाने में दस्तारबंदी और तबर्रुक


चादर पेश करने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू महफिलखाने पहुंचे, जहां खादिमों की ओर से उनकी दस्तारबंदी की गई और तबर्रुक भेंट किया गया। इसके बाद बुलंद दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के नाम संदेश पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम को देखते हुए दरगाह परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, पुलिस बल तैनात रहा।

पीएम की चादर पेश, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद


दरगाह में चादरपोशी के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, मंत्री सुरेश रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, अजमेर दरगाह दीवान के पुत्र नसरुद्दीन चिश्ती, खादिम और अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दरगाह में अकीदत के साथ जियारत की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
इससे पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह चादर प्रधानमंत्री, सरकार और हम सभी की ओर से है। प्रधानमंत्री के संदेश को लेकर उन्होंने कहा कि वह स्वयं यहां आए हैं और जो कुछ वह कहेंगे, वही संदेश माना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होने के नाते यह चादर सबकी भावना का प्रतीक है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि एक बार फिर अजमेर शरीफ आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि दरगाह में चादर चढ़ाकर समाज और देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ की जाएगी।

चिराग पासवान की ओर से भी चादरपोशी


उर्स के मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से भी दरगाह में चादर पेश की गई। उनकी ओर से यह चादर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद साबिर ने पेश की। दरगाह के खादिम जुहूर बाबा चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई। इसके बाद सूफियाना परंपराओं के अनुरूप अकीदत और सम्मान के साथ चादर दरगाह शरीफ में चढ़ाई गई और मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.