डेब्यू में शतक का धमाका, आखिरी मैच में भी जलवा.... वनडे क्रिकेट इतिहास का दुर्लभ कारनामा

Updated on 08-11-2025 01:20 PM
नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट की शुरुआत 1971 में हुई थी। इस फॉर्मेट को शुरू हुए 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान दुनिया ने एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दिखे। विव रिचर्ड्स से लेकर सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाए। अभी विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इन सब के बीच एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो अभी तक दो ही खिलाड़ी हासिल कर पाए हैं। यह रिकॉर्ड है डेब्यू वनडे के साथ ही करियर के आखिरी वनडे में भी शतक लगाने का।


डेनिस एमिस वनडे के पहले शतकवीर

वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला शतक डेनिस एमिस ने लगाया था। यह उनका डेब्यू मैच था जबकि वनडे क्रिकेट इतिहास का यह दूसरा ही मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचचेस्टर में उन्होंने 103 रनों की पारी खेली थी। 1977 में ओवल के मैदान पर उन्होंने अपना आखिरी वनडे खेला। इस मैच में एमिस के बल्ले से 108 रनों की पारी निकली। 18 मैच के अपने करियर में करीब 48 की औसत से उन्होंने 859 रन बनाए। इसमें चार शतक शामिल थे। वह वनडे अपने पहले और आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर थे।

डेसमंड हेन्स का करियर भी यादगार रहा

वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स1978 में वनडे डेब्यू किया था। उस टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज थे। हेन्स ने अपने पहले ही मैच में 136 गेंद पर 148 रन ठोक दिए थे। इस साल की शुरुआत तक यह वनडे डेब्यू का सबसे बड़ा स्कोर था, जिसे साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने तोड़ दिया। 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी वनडे में उन्होंने 112 गेंद पर 115 रन बनाए थे। संन्यास के समय वह वनडे में सबसे ज्यादा 8648 रन और सबसे ज्यादा 17 शतक बनाने वाले बल्लेबाज थे।


लिस्ट में शामिल हो सकते हैं कई खिलाड़ी

वर्तमान समय में खेल रहे कई खिलाड़ियों ने अपने वनडे डेब्यू में शतक लगाया था। उन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया है और वो भी एमिस और हेन्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसमें भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल का भी नाम है। उनके अलावा मार्क चैपमैन तेम्बा बावुमा, इमाम उल हक, रीजा हेंड्रिक्स, रहमनुल्लाह गुरबाज, माइकल इंग्लिश, आमिर जंगू और मैथ्यू ब्रीट्जके के नाम शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.