दिल्‍ली से कार चुराई, गाजियाबाद की सोसायटी की पार्किंग में खड़ी करके भाग गए चोर, सिक्‍यॉरिटी को भनक नहीं लगी

Updated on 03-11-2025 01:05 PM
गाज‍ियाबाद: दिल्ली से चोरी कार सिद्धार्थ विहार स्थित टीएंडटी होम्स सोसायटी की पार्किंग मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और लिफ्ट में कपड़े बदलने के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गए। रेजिडेंट्स को इसका पता लगा तो उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी लापरवाही मानी। फिलहाल बिल्डिंग की सुरक्षा का जिम्मा बिल्डर के पास ही है।

यह घटना पुलिस की मुस्तैदी और सोसायटीज की सिक्योरिटी पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। उधर, अडिशनल सीपी यातायात व लॉ एंड ऑर्डर आलोक प्रियदर्शी ने भी इसे बड़ी लापरवाही कहा है। उन्होंने सोसायटियों और कॉलोनियों में अभियान चलाने का दावा किया है।
टीएंडटी होम्स सोसायटी निवासी अक्षय शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11.50 बजे वह ऑफिस जाने के लिए बेसमेंट पार्किंग में पहुंचे। उनकी कार के आगे एक होंडा जैज कार खड़ी थी। उस पर सोसायटी का स्टिकर नहीं था। उन्होंने मौके पर तैनात गार्ड से कार के बारे में पूछा और उसे हटवाने के लिए कहा। गार्ड को कोई जानकारी नहीं थी तो वह मेन गेट पर रजिस्टर में देखने गया, लेकिन वहां से कुछ सूचना नहीं मिली।
इसी दौरान उन्होंने उस कार के डैशबोर्ड पर रखे विजिटिंग कार्ड में लिखे नंबर पर कॉल की। कई बार प्रयास करने के बाद उनकी बात विजय नामक शख्स से हुई। उन्होंने उससे कार को हटाने के लिए कहा। विजय ने उनसे पूछा कि उनकी कार कहां खड़ी है? वह कार की तलाश कर रहे हैं। उनकी कार दिल्ली इंदरलोक पार्किंग से चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को उन्होंने कार पार्किंग में खड़ी की थी। रविवार सुबह उन्हें कार नहीं मिली। अक्षय शर्मा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
बिना स्टिकर गाड़ी की कोई एंट्री नहीं हुई। सिक्योरिटी एजेंसी को चेतावनी दी गई है और उस पर पैनल्टी लगेगी। सुपरवाइजर की गलती है कि उसने गेट खोलकर रखा था। हमारी टीम रात में 12 बजे रीडिंग लेती है। उस समय गाड़ी नहीं थी। गाड़ी सुबह आई है। निवासियों को भी इसकी सूचना देकर सचेत कर दिया गया।
संतोष पांडे, मेंटिनेंस मैनेजर

सुरक्षा पर उठाए सवाल

स्थानीय निवासियों ने सोसायटी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए है। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है यह बड़ी लापरवाही है कि कोई भी सोसायटी मे एंट्री कर रहा है और आसानी से चला जा रहा है। सुरक्षा गार्डों ने एक बार उस कार की चेकिंग नहीं की और उन्हें भी कार के बारे में कोई जानकारी नही थी। अगर पुलिस अभियान चलाकर सोसायटीज की पार्किंग व अन्य सभी पार्किंगों में चेकिंग करें तो कई चोरी के वाहन पुलिस को मिल सकते हैं।

रात ढाई बजे नहीं थी कार

अक्षय शर्मा ने बताया कि वह करीब ढाई बजे बेसमेट में कार पार्क करने आए तो वहां होडा जैज नही थी। उन्होंने गार्डों से पूछा तो उन्होंने करीब 12 बजे गाड़ी आने की बात कही। उन्होंने गार्डों से कहा भी था कि वह खुद ढाई बजे आए थे, तो यह गाड़ी नहीं थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि रविवार सुबह 7.20 बजे सोसायटी में आई।
दिल्ली से चोरी वाहन को सोसायटी की पार्किंग में खड़े करने की बात सामने आई है। यह बड़ी लापरवाही है। इस पर प्लानिंग करके सभी सोसायटी की पार्किंग व अन्य जगहो पर टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
आलोक प्रियदर्शी, अडिशनल सीपी

CCTV में दिखे दो युवक

अक्षय शर्मा ने बताया पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला दो चोर कार लेकर आए और कार खड़ी करने के बाद लिफ्ट में गए। वहां उन्होंने कपड़े बदले। इसके बाद पैदल ही आसानी से सोसायटी में घूमते हुए चले गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.