भोपाल में दिनदहाड़े हमला! कैफे में 20 ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने मचाई तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई घटना

Updated on 20-11-2025 11:49 AM
भोपाल। नर्मदापुरम रोड स्थित मिसरोद के मैजिक स्पॉट कैफे में हुई तोड़फोड़ के मामले में मिसरोद पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सेज यूनिवर्सिटी के इन छात्रों ने रविवार को हुई मारपीट का बदला लेने के लिए मंगलवार देर रात कैफे में धावा बोला था। पुलिस के मुताबिक हमलावरों में योगेंद्र उर्फ योगी, निखिल पटेल समेत कुल 15 से अधिक युवक शामिल थे।

रविवार को सेज यूनिवर्सिटी के बाहर हुआ था विवाद

घटना के पीछे की वजह एक पुराना कॉलेज विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कैफे संचालक के भाई मोहित गोस्वामी, उनके दोस्त अभिषेक राजपूत और युवराज पटेरिया का सेज यूनिवर्सिटी के छात्र योगेंद्र उर्फ योगी से झगड़ा चल रहा था।

रविवार को अभिषेक, मोहित और युवराज ने यूनिवर्सिटी के सामने योगेंद्र की पिटाई कर दी थी। इसके बाद गौरीशंकर परिसर के पास योगेंद्र के दोस्तों प्रशांत राय और वासु के साथ भी मारपीट की गई थी। इस मामले में कटारा हिल्स थाने में FIR दर्ज की गई थी।

पुलिस शिकायत दर्ज होने के बावजूद योगेंद्र और वासु का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने बदला लेने की योजना बना ली।

चेहरे पर नकाब पहनकर कैफे में की गई तोड़फोड़

मंगलवार रात योगेंद्र ने अभिषेक राजपूत को फोन किया। अभिषेक ने बताया कि वह मैजिक स्पॉट कैफे में बैठा है। इसके बाद योगेंद्र, वासु, निखिल पटेल, अभिषेक, ऋषभ सहित 15 से अधिक युवक लाठी-डंडे और तलवारें लेकर कैफे पहुंचे।

हमलावरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर नकाब पहन लिया और कैफे में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। करीब 10 मिनट तक कैफे में आतंक मचाने के बाद सभी युवक गाड़ियों में बैठकर भाग निकले।

कैफे संचालक सक्षम गोस्वामी ने रात में ही मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर बुधवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की से दोस्ती को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि योगेंद्र उर्फ योगी (निवासी - दतिया, वर्तमान - करोंद) सेज यूनिवर्सिटी में फार्मा का छात्र है।

इसी क्लास में पढ़ने वाले अभिषेक राजपूत से उसकी एक सहपाठी लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद पहले कॉलेज में झगड़े तक पहुंचा और फिर रविवार के हमले तथा कैफे तोड़फोड़ का कारण बन गया।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

डीसीपी ज़ोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना कॉलेज विवाद सामने आया है। रविवार की मारपीट का बदला लेने के लिए कैफे पर हमला किया गया। चार आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं तथा अन्य की तलाश जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.