भारत में पहले भी लेकर आई गई हैं अयोध्या जैसी बड़ी शिला, स्पेशल ट्रेन की मदद से पहुंचाई गई थी दिल्ली

Updated on 02-02-2023 05:37 PM
नई दिल्ली: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के लिए नेपाल से दो बड़ी शिलाएं भारत पहुंच चुकी हैं। ये पवित्र शालीग्राम की शिलाएं हैं, जिनसे भगवान राम और माता सीता के बाल विग्रह निर्मित किए जाएंगे। ये शिलाएं नेपाल के जनकपुर से 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना की गई थीं। इन शिलाओं का रास्ते में हजारो लोगों ने पूजन किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एक जगह से दूसरी जगह इतनी विशाल शिलाएं भेजी गई हों। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समाधि पर भी एक बड़ी शिला रखी गई है, जिसे इसी तरह ट्रक और ट्रेन में लादकर ओडिशा की सुदंरगढ़ खदानों से दिल्ली लाया गया। आज हम आपको इसी शिला की कहानी बता रहे हैं।

इंदिरा गांधी की याद में शक्ति स्थल बनाने का लिया गया फैसला
बता दें कि इंदिरा गांधी का समाधि स्थल राजधानी दिल्ली में है, जिसे शक्ति स्थल कहा जाता है। इस समाधि पर एक बड़ी शिला रखी गई है। इस विशाल पत्थर का वजन 25 टन है। अब आप सोच रहे होंगे कि पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर ये पत्थर क्यों लगाया गया है। दरअसल, तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इंदिरा गांधी की याद में स्मारक बनाने का फैसला लिया, तो उन्होंने सोचा कि एक ऐसा स्मारक बनाया जाए, जो आयरन लेडी की चट्टान जैसी इच्‍छा शक्ति को प्रस्तुत करे। इसके बाद उनकी समाधि स्थल पर लोह अयस्क की एक शिला लगाने का फैसला किया गया। इसी चट्टान की वजह से इसका नाम शक्ति स्थल रखा गया।

ओड‍िशा से मंगाई गई 25 टन की चट्टान
सरकार ने इंदिरा गांधी की समाधि के लिए ओडिशा से शिला लाने का फैसला कर लिया, लेकिन इसे दिल्ली तक लाना आसान काम नहीं था। ये शिला ओडिशा के राउरकेला से करीब 100 किलोमीटर दूरी पर बने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की बरसुआन खदान से लाई जानी थी। शिला के सर्च ऑपरेशन का जिम्मा तत्कालीन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डायरेक्टर सैलेन मुखर्जी को दिया गया। इस शिला की खोज सैलेन मुखर्जी और राउरकेला स्टील प्लांट के रिटायर्ड मैनेजर रमेश चंद्र मोहंती ने की। बाद में इंदिरा गांधी के करीबी पुपुल जयकर की सहमति से इसे इंदिरा गांधी की समाधि पर रखा गया।
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डायरेक्टर ने खोजा पत्थर
काफी मशक्कत के बाद सैलेन मुखर्जी और मोहंती ने खदान में लाल रंग के जैस्पर किस्म के पत्थर को खोज निकाला। बताया जाता है इस शिला को चुनने के पीछे एक और वजह भी थी। दरअसल इसका आकार हाथ के पंजे की तरह है, जो कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी है। इसके अलावा शिला पर जैकहैमर ड्रिलिंग की वजह से कुछ छेद भी दिखाई देते हैं, जो इंदिरा गांधी के शरीर पर लगी गोलियों के निशान की याद दिलाते हैं।

क्रेन, मैक ट्रेलर और स्पेशल ट्रेन से भेजी गई दिल्ली
मुखर्जी और मोहंती ने इंदिरा की समाधि के लिए शिला तो खोज ली, लेकिन इसके 25 टन वजन की वजह से दिल्ली तक ले जाना बेहद मुश्किल था। सबसे बड़ी समस्या था बरसुआन खदानों से इसे नीचे तक लेकर आना। ये दूरी करीब 10 किलोमीटर की थी और ये पूरा इलाका पहाड़ी था। इसे एक क्रेन की मदद से बड़े मैक ट्रेलर पर लोड किया गया। इस मैक ट्रेलर की मदद से इसे खदान से राउरकेला तक लाया गया। इस दौरान करीब 3 घंटे तक रोड को बंद किया गया था। इसके बाद राउरकेला से एक स्पेशल ट्रेन में लादकर इसे दिल्ली भेजा गया। इस ट्रेन को भी रेलवे ने क्लीयरेंस रूट दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.