मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: हफ्ते भर में साफ होगा भोपाल के इस फ्लाईओवर का रास्ता

Updated on 16-02-2026 11:26 AM
भोपाल। आनंद नगर तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह एसडीएम भुवन गुप्ता के नेतृत्व में करीब 160 अवैध दुकानों को जमींदोज करने के बाद अब अंतिम चरण का काम बाकी है। प्रशासन ने मानवीय और धार्मिक संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर, पुलिस चौकी, वार्ड कार्यालय और सुलभ शौचालय को तोड़ने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी थी।

मूर्तियों और कार्यालयों को किया जा रहा है स्थानांतरित

वर्तमान में इन स्थानों से सामान और व्यवस्थाओं को शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर से भगवान की मूर्तियों को ससम्मान दूसरे स्थान पर विराजित किया जा रहा है, वहीं पुलिस और नगर निगम अपने कार्यालय खाली कर रहे हैं। एसडीएम गुप्ता ने स्पष्ट किया कि शिफ्टिंग की प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, इन संरचनाओं को भी ढहा दिया जाएगा।


अंतिम कार्रवाई के बाद प्रोजेक्ट में आएगी तेजी

इस अंतिम कार्रवाई के बाद फ्लाईओवर निर्माण के लिए पूरी जमीन क्लियर हो जाएगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम करने के प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी बाधाओं को हटाकर निर्माण कार्य को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.