फिंगर प्रिंट कॉपी से रिटायर्डकर्मी के 90 हजार रु. निकाले:यूट्यूब से सीखा तरीका; फेविकोल, ग्लूगन से ऑन डिमांड करता था फ्रॉड

Updated on 05-12-2022 09:39 PM

मुरैना पुलिस के हाथ बड़ा फ्रॉड लगा है। लोगों की फिंगर प्रिंट की कॉपी कर उनके अकाउंट से पैसे निकाल रहा था। इस खेल में पंचायतों के सरपंच से लेकर पंचायत सचिव तक शामिल हैं। आरोपी ने एक रिटायर कर्मचारी के खाते से भी 90 हजार निकाले। अब तक उसने कुल कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की, पुलिस इसका पता लगा रही है।

आरोपी के पास से 140 लोगों के फिंगर प्रिंट की कॉपी और 500 लोगों के डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। आरोपी ने यू-ट्यूब पर फिंगर‎ प्रिंट तैयार करने का तरीका सीखा और इसके लिए ऑनलाइन सामान‎ मंगा लिया। वह गांव-गांव जाकर खुद को कियोस्क सेंटर संचालक बताकर लोगों से डॉक्यूमेंट्स और उनके फिंगर प्रिंट लेता था।

आरोपी ने कुछ सरपंच और पंचायत सविचों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जो बाकायदा उसे मनरेगा मजदूरी में हेरफेर करने के लिए हायर करते थे। लोगों को मनरेगा मजदूर बनाकर उनके नाम के खातों में आने वाला पैसे निकाल लेते थे और काम जेसीबी या दूसरी मशीनरीज से करा देते थे।

खबर में आगे हम जानेंगे फ्रॉड का पूरा तरीका, पहले मामला जान लेते हैं...

मुरैना की रामपुर पुलिस ने शैलेंद्र धाकड़ (23) को रविवार को गिरफ्तार किया है। शैलेंद्र को रामपुर थाना‎ प्रभारी पवन भदौरिया ने वाहन चेकिंग‎ के दौरान पकड़ा। उसके बैग‎ को चेक करने पर थंब इंप्रेशन‎ लेने वाली बायोमेट्रिक मशीन से लेकर‎ ग्लू गन, फेविकॉल पर उतारे 140 फिंगर‎ प्रिंट जब्त किए। एक नोटबुक में आधारकार्ड नंबर लिखे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सिमकार्ड, महिला-पुरुषों के फोटो और ग्रामीण बैंक के खाली फॉर्म भी बरामद हुए हैं।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने लोक निर्माण विभाग के‎ रिटायर कर्मचारी पन्ना लाल जाटव के‎ खाते से 90 हजार रुपए पार करने का‎ जुर्म स्वीकार किया। अब पुलिस पता लगा रही है कि वह अब तक कितने लोगों को ठग चुका है। उसके पीछे कितना बड़ा नेटवर्क है। इस पूरे खेल में कुछ बैंक कर्मियों के शामिल होने की भी आशंका है।

ऐसे लेता था लोगों के फिंगर प्रिंट
शैलेंद्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने फिंगर प्रिंट कॉपी करना यू ट्यूब से सीखा। इसके लिए उसने ऑनलाइन ग्लू गन और इसमें लगने वाली ग्लू रॉड मंगवाईं। बायोमेट्रिक मशीन (थंब इम्प्रेशन मशीन) में वह ग्लू गन के जरिए ग्लू चिपका देता था। गांव-गांव जाता। जो भी मनरेगा मजदूर बनना चाहते, उनके डॉक्यूमेंट्स और फोटो ले लेता। इसके बाद उनके थंब इम्प्रेशन मशीन में अंगूठा लगवाता। ग्लू पर लोगों के अंगूठे के निशान आ जाते, फिर इस पर फेविकोल लगा देता। सूखने के बाद वह फेविकोल की परत हटाकर जब ग्लू को हटाता था, तो ग्लू पर साफ फिंगर प्रिंट की कॉपी उभरकर आ जाती थी।

रुपए कैसे निकालता थ?
अब आरोपी करता ये था कि इसी फिंगर प्रिंट और लोगों के डॉक्यूमेंट्स, फोटो के जरिए उनके बैंक में अकाउंट खुलवाता था। इसकी लोगों को भनक तक नहीं होती थी कि उनका अकाउंट खुल गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्रामीण बैंक में खाते खुलवाता था। इस बैंक के कई खाली अकाउंट ओपनिंग फॉर्म आरोपी के पास से मिले हैं। फिंगर-प्रिंट के जरिए संबंधित व्यक्ति के नाम से नई सिम भी लेता था। यही नंबर खाते में यूज करता था।

जब मनरेगा का पैसा संबंधित मजदूर के खाते में आता, तो उसे निकालने के लिए इसी सिम पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) आता। आरोपी ने बताया कि इस तरह से उसने कई सरपंचों और पंचायत सचिवों को मनरेगा का पैसा निकाल कर दिया है।

रामपुर थाना प्रभारी पवन भदौरिया के मुताबिक, आरोपी ने कौन-कौन से पंचायत सरपंचों और पंचायत सचिवों के कहने पर मनरेगा व गरीबों के पैसे गलत तरीके से निकाले हैं, उसने नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। पूछताछ अभी जारी है। जल्द खुलासा करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.