नेशनल कार्टिंग में रच दिया 9 साल की अर्शी ने इतिहास, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Updated on 11-11-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: 'बित्ते भर की लड़की और कारनामे बड़े-बड़े', ये कहावत फरीदाबाद की 9 साल की अर्शी गुप्ता पर पूरी तरह फिट बैठती है, जिन्होंने इस छोटी सी उम्र में रिकॉर्डतोड़ कारनामा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शी गुप्ता महज 9 साल की उम्र में नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला रेसर बन गई हैं। फरीदाबाद निवासी अर्शी ने यह कारनामा महज लड़कियों के खिलाफ नहीं किया बल्कि उन्होंने लड़के-लड़कियों, दोनों की मौजूदगी वाली माइक्रो मैक्स क्लास कैटगरी में खिताब जीतने का इतिहास रचा है। अर्शी ने यह इतिहास बेंगलुरु में मेको कार्टोपिया सर्किट पर चल रही 2025 FMSCI National Karting Championship के दौरान बनाया है।

कार्टिंग करते हुए महज दूसरा साल

फरीदाबाद में 18 अक्तूबर, 2016 को जन्मी अर्शी दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शी को कार्टिंग के कॉम्पिटेटिव सर्किट में रेस करते हुए यह महज दूसरा साल हुआ है। उन्होंने साल 2024 में कार्टिंग की शुरुआत की थी। वे लीपफ्रॉग रेसिंग के तहत रेस करती हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में भी उस समय सभी को चौंका दिया था, जब मद्रास इंटरनेशनल कार्टिंग एरिना में अर्शी ने राउंड 3 जीता था। इसके अलावा वे कोयंबटूर में भी जीत हासिल कर चुकी हैं।

21 साल के कार्टिंग इतिहास में सबसे युवा विजेता

अर्शी नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप जीतने वाली इंडियन रोटेक्स सीरीज के 21 साल के इतिहास में पहली लड़की बन गई हैं। साथ ही वे खिताब जीतने वाली सबसे युवा विजेता भी बनी हैं। फाइनल राउंड में अर्शी ने 8 से 12 साल आयु वर्ग वाली माइक्रो मैक्स क्लास में प्री-फाइनल और फाइनल रेस, दोनों में फतेह हासिल की है। वह प्री-फाइनल जीतकर मिड-ग्रिड से एडवांस में आईं और इसके बाद फाइनल में अपनी पोल पोजीशन को खिताबी जीत में तब्दील कर दिया।

साइक्लिंग में दिखा था कार्टिंग का हुनर

अर्शी के पिता को उसकी साइक्लिंग से जुड़ी गतिविधियों के दौरान कार्टिंग करने लायक पैशन दिखाई दिया। इसेक बाद वे उसे गुरुग्राम के लोकल ट्रैक पर रोहित खन्ना से कोचिंग दिलाने ले गए। अर्शी के पिता अंचित गुप्ता के मुताबिक, वह पहले दिन से कार्टिंग को प्यार करती थी और हर वीकएंड वहां चलने के लिए जोर देती थी। यदि मैं किसी सप्ताह चूक जाता था तो अगले सप्ताह उसकी भरपाई करनी पड़ती थी। अर्शी 5 महीने के लिए यूएई और 10 सप्ताह के लिए ब्रिटेन में भी कड़ी ट्रेनिंग से गुजर चुकी है।

रिकॉर्ड बुक में खिताब जीतने से पहले ही लिखवाया नाम

अर्शी ने नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप जीतने से पहले ही रिकॉर्ड बुक में नाम लिखव लिया था। वह नेशनल कार्टिंग लाइसेंस हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला रेसर है। सितंबर, 2025 में उन्होंने एशिया पैसेफिक मोटरस्पोर्ट्स चैंपिनशिप में टीम इंडिया की तरफ से भाग लिया था। श्रीलंका में आयोजित इस चैंपियनशिप में अर्शी ने कार्टिंग स्प्रिंट इवेंट की मिनी कैटेगरी में चौथा स्थान हासिल किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.