अक्टूबर नवंबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 9 स्पेशल ट्रेनें

Updated on 28-10-2022 05:00 PM

भोपाल
 मध्य प्रदेश के रेलयात्रियों (MP Railway News) के लिए खुशखबरी है।त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने भोपाल से 4 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।इसके तहत 2 ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और गोरखपुर के बीच चलेगी, जबकि 2 विशेष ट्रेन दादर-गोरखपुर के बीच चलेंगी। यह रानी कमलापति स्टेशन, बीना और इटारसी स्टेशन पर रुकेंगी।

वही 2अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी 26 अक्टूबर से शुरू हो गई है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच दो-दो ट्रिप और पुणे-दानापुर-पुणे के मध्य एक- एक लगाएगी। ट्रेन इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों होकर गुजरेगी।

यहां देखें स्पेशल ट्रेनों का रूट और शेड्यूल

    गाड़ी संख्या 02105 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सुबह 5.15 बजे से चलेगी। गाड़ी संख्या 02106 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर को गोरखपुर स्टेशन से सुबह 3 बजे से चलेगी।

    इसका खण्डवा, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें फर्स्ट एसी का 1, सेकंड एसी का 1, थर्ड एसी के 2, स्लीपर क्लास के 10, जनरल के 6, एलएलआरडी के 2 समेत 22 कोच रहेंगे।

    गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल 29 नवंबर तथा  गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल 1 दिसंबर तक अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

    गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में 4 दिन प्रति मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को दादर स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे से चलेगी। गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से 1 दिसंबर तक सप्ताह में चार दिन प्रति सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से दोपहर 2.25 बजे से चलेगी।
    एमपी में यह हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल, खजुराहो स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी का 1, थर्ड एसी के 3, स्लीपर के 8, जनरल क्लास के 3, एलएलआरडी के 2 समेत 17 कोच रहेंगे।

    गाड़ी संख्या 01411 सीएसएमटी- दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 और 29 अक्टूबर को सीएसएमटी स्टेशन से 11:55 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन 00:20 बजे इटारसी, 04:30 बजे जबलपुर, 8. 25 सतना और 17 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 01412 दानापुर- सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन  आज गुरुवार 27 एवं 30 अक्टूबर को दानापुर से 19.55 बजे से चलकर अगले दिन 4:25 बजे सतना, 7 बजे जबलपुर, 10.40 बजे इटारसी और 23.50 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 16 सामान्य एवं 2 SLRD सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

    गाड़ी संख्या 01415 पुणे दानापुर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 28 अक्टूबर को पुणे से 10 बजे से चलकर  13.15 बजे इटारसी, 16.50 बजे जबलपुर, 19:45 बजे सतना ​​​​​​​और अगले दिन 8:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01416 दानापुर पुणे स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर को दानापुर स्टेशन से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।
यह 19:40 बजे सतना,​ 22:15 बजे जबलपुर पहुंचकर अगले दिन 01:50 बजे इटारसी ​​​​​​​और 16:30 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 09032 दानापुर- उधना स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.10.2022 को दानापुर स्टेशन से मध्य रात्रि 02:30 बजे प्रस्थान कर, सतना 12:55 बजे, कटनी 14:15 बजे, जबलपुर 15:40 बजे, पिपरिया 17:35 बजे, इटारसी 18:27 बजे और दूसरे दिन प्रातः 05:10 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी।

    यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना स्टेशनों पर रुकेगी।इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एस.एल.आर.डी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.