
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 मोबाइल, एक बाइक और नकद रुपए जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सट्टा खिलाने का काम चल रहा है। खबर मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश दी। जहां सट्टा खिला रहे आरोपियों को घेराबंदी कर धरदबोचा। कार्रवाई में विनोद साहू, मुस्तफा, भरतभूषण दुबे, कपिल बाल्मीकि, रामजी यादव, रितिक परोची, दीपक अहिरवार और उमेश बंसल को पुलिस ने सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 12 हजार 970 रुपए नकद, पांच मोबाइल और बाइक कुल 1.15 लाख का सामान जब्त किया है। वहीं राहतगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित कलारी के पास से पुलिस ने साहिल खान निवासी सदर को सट्टा खिलाते पकड़ा। उसके पास से मोबाइल और नकद रुपए बरामद किए। मामले में सटोरियों को थाने लाकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।