​देश में 88 फीसदी लोग कर रहे नई नौकरियों की तलाश इस वजह से बदलना चाहते हैं जॉब सर्वे में हुआ ये खुलासा

Updated on 27-01-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: इस साल कंपनियों का सिरदर्द बढ़ सकता है। देश में ज्यादातर लोग इस साल अपनी नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में हुए लिंक्डइन के सर्वे में यह बात सामने आई है। लिंक्डइन के एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक, इस साल यानी 2024 में भारत में करीब 88 फीसदी कर्मचारी नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। यह पिछले साल की तुलना में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है। इससे पता चलता है कि अब लोग अपने करियर को लेकर गंभीर हैं और आगे बढ़ने के लिए अब नई नौकरियों की तलाश में हैं। कमर्चारियों के मुताबिक, वह वर्तमान कंपनी के साथ अपना भविष्य नहीं देखना चाहते हैं। ऐसे में आगे बढ़ने के लिए अब वह नए अवसरों की तलाश में हैं। वहीं देश में ज्यादातर कर्मचारी अपनी नौकरी से खुश भी नहीं है। इसके चलते भी वह अब जॉब बदलना चाहते हैं।
सर्वे में सामने आई ये बात

सर्वे के मुताबिक, नौकरी बदलने के इस झुकाव की मुख्य वजहों में 42 फीसदी वर्क लाइफ बैलेंस, 37 फीसदी कठिन आर्थिक माहौल और ज्यादा सैलरी शामिल हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा लोग अब नए अवसरों की तलाश में भी हैं। सर्वेक्षण में शामिल 79% पेशेवर अपनी मौजूदा कंपनी को जल्दी से जल्द बदलना चाहते हैं। लोग भले ही नई नौकरियों की तलाश में हों लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। इसमें भी अब कई चुनौतियां सामने आ रही हैं।

एआई से बढ़ी चुनौतियां
लोग नई नौकरियों की तलाश में हैं, लेकिन जॉब में अब विशेष भूमिकाओं के लिए जरूरी कौशल और तेजी से विकास के साथ तालमेल बैठाने में चुनौतियां आ रही हैं। इसमें भी एआई का इस्तेमाल जिस तरह से हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। इससे भी आने वाले समय में नौकरियों पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई नौकरियों की खोज इस वजह से मुश्किल हो गई है।

निराश हो रहे कर्मचारी
लिंक्डइन के आंकड़े बताते हैं कि देश में साल 2015 से नौकरियों के लिए जरूरी कौशल में 30% का बदलाव आया है। पेशेवर नौकरी की तलाश की चुनौतियों से भी जूझ रहे हैं। नौकरी खोज रहे कर्मचारियों में से 55 फीसदी निराशा भी जता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब आने वाले समय में जॉब मार्केट में चुनौतियां और बढ़ने वाली हैं। इसकी वजह अब ज्यादा पेशेवर लोग नौकरी में शामिल होते जा रहे हैं। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे पेशेवरों को अपनी प्रोफाइल को और अच्छा बनाना होगा। वहीं एआई के बढ़ते इस्तेमाल से भी नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.