श्री रामलला दर्शन के लिए नौंवी यात्रा पर सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु हुए रवाना

Updated on 25-09-2025 12:40 PM

अम्बिकापुर। श्री रामलला  दर्शन योजना के तहत बुधवार को सरगुजा संभाग से 850 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा को छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तथा आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज सरगुजा संभाग से श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन हेतु रवाना हो रहें हैं, उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पिछले वर्ष 22,100 यात्री पूरे छत्तीसगढ़ से यात्रा किए हैं, इस वर्ष लक्ष्य से अधिक यात्री श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ उठाएंगे। अगले वर्ष से हम इस संख्या को बढ़ाने का प्रयास करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को तीर्थ यात्रा का लाभ मिले।वहीं कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि शासन द्वारा ऐसे लोग जिन्हें तीर्थयात्रा करने की इच्छा होती हैं, परन्तु कुछ परिस्थितियों के चलते जा पाने में असमर्थ होते  हैं, उनके लिए यह योजना लायी गई है। वहीं इसमें बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रियों को सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है, अब तक योजना का लाभ लेते हुए हजारों श्रद्धालुओं ने श्री रामलला के दर्शन किए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह , नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जनप्रतिनिधियों में श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री अनिल सिंह मेजर, श्री अम्बिकेश केसरी, श्री ललन सिंह, श्री अभिमन्यु गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा,पर्यटन अधिकारी सरगुजा संभाग श्री आशीष वर्मा,  आई.आर.सी.टी.सी एवं रेलवे के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। यह यात्रा 27 सितंबर को वापस अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन आएगी। योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा पर ले जाने के साथ ही उनके खान-पान सहित सभी सुविधाएं प्रदान की जा रहीं है।

श्री रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह  

श्रीरामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर के निवासी श्री तमन्ना बताते हैं उनका श्री रामलला के दर्शन करने का सपना आज पूरा होने जा रहा है, इसका श्रेय हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया। जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल निवासी श्री रतन प्रसाद यादव ने श्री रामलला दर्शन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वो स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें श्री रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। वहीं दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनको रामलला के दर्शन का मौका मिलेगा, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे यात्रा का खर्च वहन कर सकें। लेकिन आज शासन की इस योजना से उन्हें निःशुल्क यह सौभाग्य मिल रहा है, वहीं भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी दी जा रहीं है

श्री रामलला दर्शन योजना के नोडल अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण व्ही.के.उके ने बताया कि सरगुजा जिले के 170 यात्री यात्रा में शामिल हैं।  जिसमें नगर निगम अम्बिकापुर से 30, नगर पंचायत सीतापुर से 07, नगर पंचायत लखनपुर से 07, जनपद पंचायत अम्बिकापुर से 18, लखनपुर से 18, उदयपुर से 18, बतौली से 18, मैनपाट से 18, सीतापुर से 18, लुण्ड्रा से 18 यात्री यात्रा पर गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा एवं देखभाल हेतु जिले से अनुरक्षक भी भेजे गये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.