2200 नए भवन के लिए 814 करोड़ मंजूर‎:तीन साल में विभाग के रिकॉर्ड से 11386 पंचायत भवन गायब...

Updated on 30-10-2025 01:54 PM

मध्य प्रदेश में पंचायत भवनों के नाम पर एक बार फिर आंकड़ों का खेल सामने आया है। तीन साल पहले तक राज्य में 22,291 पंचायतों में भवन दर्ज थे, लेकिन अब ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर सिर्फ 11,625 पंचायतों में ही भवन बताए जा रहे हैं। यानी विभाग के रिकॉर्ड से तीन साल में 11,386 पंचायत भवन “गायब” हो गए।

इसी बीच सरकार ने 814 करोड़ रुपए की लागत से 2,200 नए भवन बनाने की मंजूरी दे दी है। लागत 20 लाख से 37 लाख- एक साल पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 1400 पंचायतों में भवन निर्माण की घोषणा की थी। बाद में संख्या बढ़ाकर 2200 कर दी गई।

इन पंचायतों को पहली किस्त के रूप में करीब 17.50 लाख रुपए दिए गए हैं, जबकि 123 पंचायतों को पूरे 37 लाख रुपए प्रति पंचायत मिल चुके हैं और काम पूरा भी हो गया है। पहले प्रति पंचायत 20 लाख रुपए की लागत तय थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 37 लाख रुपए कर दिया गया है।

जिनके पास पहले से भवन हैं, उन्हें भी मिली मंजूरी

भोपाल जिले की 6 पंचायतों — फंदा की कलखेड़ा, बैरसिया की परसोटा, बहरावल, जम्मूसर कला, धतूरिया और पारदी — को भी नया भवन मिला है। जबकि इनमें पहले से भवन मौजूद हैं। बैरसिया जनपद के असिस्टेंट इंजीनियर एम.एल. अहिरवार ने कहा, पुराने भवन जर्जर हो गए थे, इसलिए नए बनाए जा रहे हैं। अगले दो-तीन महीने में तैयार हो जाएंगे। राज्य के करीब 20 जिलों की पंचायतों को नए भवन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से करीब 80% पंचायतों के पास पहले से भवन मौजूद हैं।

सरपंच-सचिव को मिली निर्माण की जिम्मेदारी इस बार भवन निर्माण की जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर दी गई है। सरपंच को अब 25 लाख रुपए तक के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति देने का अधिकार है, जबकि तकनीकी स्वीकृति के लिए सहायक यंत्री अधिकृत हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता की निगरानी और भी कठिन हो जाएगी।

कॉमन सर्विस सेंटर भी राज्य सरकार हर पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित करने की तैयारी भी कर रही है। इसके लिए पंचायत राज संचालनालय और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ है। यहां से ग्रामीणों को लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन, बैंकिंग, बीमा, पेंशन और बिल भुगतान जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

मांग के आधार पर चयन भारत सरकार की रिपोर्ट के बारे में मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन पंचायतों को भवन देने का अलग-अलग क्राइटेरिया होता है। मध्य प्रदेश में जिन पंचायतों को चुना गया है, वह मांग के अनुसार ही हुआ है। - गौरव पुष्प, डिप्टी डायरेक्टर, पंचायती राज संचालनालय



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.