8 साल पुराना दर्द और फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सूर्या सेना इस बार भूलकर मत करना ये गलती

Updated on 26-09-2025 02:42 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस महामुकाबले में भारतीय टीम के पास 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम एशिया कप में अब तक अजेय रही है और उसने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार हराया भी है। पहली बार ग्रुप स्टेज में और दूसरी बार सुपर 4 के मुकाबले में। भारत ने दोनों ही मैचों में पाकिस्तान को आसानी से मात दी है। यह प्रदर्शन 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी की याद दिलाता है, जब भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था, लेकिन फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

तगड़े फॉर्म में है सूर्या की टीम

2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज भी एक कड़वी याद है। इस बार सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली युवा टीम के पास उस हार का बदला लेने का मौका है। टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है और सभी खिलाड़ी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भले ही रन न निकल रहे हों, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम लगातार जीत रही है।पाकिस्तान की टीम भी फाइनल में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां भारत अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा और पाकिस्तान इस हार का बदला लेना चाहेगा।

फैंस को भारतीय टीम से उम्मीदें

यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं का एक बड़ा संगम है। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया इस बार 2017 की गलती नहीं दोहराएगी और एशिया कप का खिताब जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी की हार का हिसाब बराबर करेगी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम का खौफ पूरे पाकिस्तान में फैला हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.