गुजरात में दो कारें टकराने से 8 लोग जिंदा जले:सुरेंद्रनगर हाईवे पर हुआ हादसा, मरने वालों में 10 महीने की बच्ची भी शामिल

Updated on 18-08-2025 12:42 PM

सुरेंद्रनगर जिले के वढवाण-लखतर हाईवे पर रविवार की शाम 2 कारों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें 1 बच्ची समेत 8 लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़े गए और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

टक्कर के बाद कार सड़क किनारे जा गिरी

वढवाण पुलिस ने बताया कि यह हादसा वढवाण-लखतर हाईवे पर डेडादरा गांव के पास हुआ। हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हुई। टक्कर के बाद एक कार सड़क किनारे जा गिरी और उसमें आग लग गई। कार से एक व्यक्ति ही गंभीर हालत में बाहर निकल सका, लेकिन अस्पताल जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

सभी मृतक रिश्तेदार थे और कडू से सुरेंद्रनगर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों के नाम...

मीनाबा वीरेंद्रसिंह राणा (49) राजेश्वरीबा नरेंद्रसिंह राणा (52) प्रतिपालसिंह चुडासमा (35) रिद्धि प्रतिपालसिंह चुडासमा (32) कैलाश जगदीशसिंह चुडासमा (60) निताबा भागीरथसिंह जाडेजा (58) दिव्याबा हरदेवसिंह जाडेजा (35) दिव्यश्री चुडासमा (10 महीने)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.