
इसी तरह कलियासोत डैम के गेट नंबर छह और सात को दोपहर एक बजे खोला गया। प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि दोनों गेट से 150 क्यूमेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक भदभदा डैम के गेट खुले रहेंगे, तब तक कलियासोत के गेट भी खुले रहेंगे।
केरवा डैम की स्थिति
वहीं, केरवा डैम की स्थिति अलग है। इस सीजन में यहां अब तक एक भी गेट नहीं खोला गया है। डैम प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि फिलहाल डैम में 25 प्रतिशत क्षमता खाली है और इसे पूरी तरह भरने के लिए करीब तीन फीट पानी की आवश्यकता है। हालांकि, शनिवार को यहां पानी का स्तर आठ प्रतिशत बढ़ा। सुबह जहां जलस्तर 72 प्रतिशत था, वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक यह 80 प्रतिशत तक पहुंच गया।