70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस- भोपाल में जुबिन नौटियाल देंगे परफॉर्मेंस

Updated on 01-11-2025 12:12 PM

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर राजधानी के लाल परेड ग्राउंड पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाला राज्योत्सव ‘‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’’ इस बार पूरी तरह नए कलेवर में नजर आएगा। 3 दिनों तक भोपाल का आसमान, धरती और मंच सब कुछ रंग, रोशनी और संगीत से सराबोर रहेगा।

शाम 6:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होगा, मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और अर्जुन राम मेघवाल रहेंगे। उद्घाटन सत्र में 500 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होने वाला ‘विश्ववन्द - श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा’ इस शाम को आध्यात्मिक और कलात्मक ऊंचाई देगा।

इसके बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 2000 ड्रोन के जरिए ‘‘विरासत से विकास’’ थीम पर देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो आयोजित होगा जिसमें आसमान में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और आधुनिक पहचान दिखाई देगी। रात को लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल अपने सुपरहिट गीत ‘रातां लम्बियां’, ‘हमनवां मेरे’, ‘तारों के शहर’ जैसे गानों से समां बांधेंगे।

सीएम ने देखी अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह लाल परेड ग्राउंड पहुंचकर प्रदेश के वैभवशाली अतीत, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उज्जवल भविष्य को चित्रों व छाया चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती प्रदर्शनी अभ्युदय मध्य प्रदेश का शुभारंभ कर अवलोकन किया।

प्रदर्शनियों में विकसित मध्य प्रदेश 2047, मध्य प्रदेश के गौरव विक्रमादित्य और मध्य प्रदेश, विक्रमादित्य की मुद्राएं और सिक्के, मध्य प्रदेश की बावड़ियां, प्रदेश की पारंपरिक कला, प्रदेश में विरासत से विकास, प्रदेश के मंदिर -देवलोक है शामिल।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव का लाल परेड ग्राउंड पर प्रदेश के पारंपरिक नृत्य करते युवक युवतियों ने स्वागत किया।

2 नवंबर: लोक और युवा ऊर्जा का संगम

दूसरे दिन प्रदेशभर से आए लोक कलाकारों और युवा प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां होंगी। ‘‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’’ की थीम पर आधारित लोकनृत्य, जनजातीय वेशभूषा प्रदर्शन और पारंपरिक संगीत की झलकियां मंच पर रंग भरेंगी। दिनभर प्रदर्शनियां, हैंडीक्राफ्ट शो और राज्य की कलात्मक धरोहर को दर्शाने वाला शिल्प मेला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

3 नवंबर: सम्राट विक्रमादित्य का महानाट्य

अंतिम दिन दोपहर से ही लाल परेड ग्राउंड में प्रदर्शनियां और व्यंजन मेला खुले रहेंगे। शाम को दर्शकों के लिए प्राचीन भारत के गौरवशाली अतीत में ‘महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ का मंचन होगा। उज्जैन की ‘‘विशाला सांस्कृतिक समिति’’ द्वारा प्रस्तुत इस नाटक में 150 कलाकार, जीवंत रथ, अश्व और एलईडी ग्राफिक्स के स्पेशल इफेक्ट्स के साथ विक्रमादित्य की वीरता और न्यायप्रियता की कथा जीवंत करेंगे।

रात का समापन मुंबई की गायिका स्नेहा शंकर की सुरमयी प्रस्तुतियों से होगा, जिन्होंने ‘चांद के टुकड़े’, ‘मेरा महबूब’ और ‘हकूना मटाटा’ जैसे गीतों से संगीतप्रेमियों के दिलों में जगह बनाई है।

पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत 2 केंद्रीय मंत्रियों को लेकर हेलिकॉप्टर भोपाल से उज्जैन के लिए उड़ेगा। हालांकि, नियमित सेवा 20 नवंबर से ही शुरू होगी। भोपाल एयरपोर्ट से दोपहर में उड़ान होगी।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद रहेंगे।

मंत्री लोधी ने बताया, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा प्रारंभ की जा रही है। लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के अंतर्गत यह सेवा मध्य प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान देगी। पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा प्रदेश में प्रमुख धार्मिक, वन्यजीव एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी।

यह पहल मध्य प्रदेश को एक नए पर्यटन आयाम की ओर अग्रसर करेगी। जिससे राज्य के एडवेंचर, हेरिटेज, और स्पिरिचुअल टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी। इस सेवा का संचालन प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। सेवा संचालन के लिए सेक्टर-1 में मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन और सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन वर्ष की अवधि के लिए एग्रीमेंट किए गए हैं। प्रारंभिक चरण में निजी ऑपरेटर द्वारा प्रत्येक सेक्टर में हेलीकॉप्टर संचालित किए जाएंगे। जिनमें कम से कम छह यात्री सीटें होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.