भोपाल में शाम 6 बजे से 700 जवान करेंगे निगरानी:न्यू ईयर पर 100 चौराहों-तिराहों पर होगी चैकिंग, ओवर स्पीड, ब्रीथ एनालाइजर, बॉडी कैमरे से रखेंगे नजर

Updated on 31-12-2024 12:32 PM

भोपाल में न्यू ईयर ईव पर पुलिस चैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। शहर के 100 प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चैकिंग पाइंट लगाए जाएंगे। ओवर स्पीड़िंग और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रमुख आयोजन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस के 700 जवान शहर की सड़कों पर तैनात रहेंगे।

पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि 50 प्रमुख पाइंट पर पुलिस के जवान बॉडी कैमरा और ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेंगे। शहर में कुल 100 चैकिंग पाइंट पर 700 जवान तैनात रहेंगे। सभी आयोजन स्थलों पर रात दस बजे तक ही पार्टी करने की अनुमति दी गइ है। बोट क्लब, सैर सपाटा जैसी जगहों पर रात दस बजे के बाद भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी।

रात 2 बजे तक जारी रहेगी चैकिंग

मंगलवार की शाम 6 बजे से सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों की चैकिंग रात 2 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद भी सड़क पर पुलिस मौजूद रहेगी। स्पीड रडार गन, इंटर सेप्टर वाहन भी रफ्तार पर अपनी नजर रखेगा। रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर नहीं बजाए जा सकेंगे। होटल-ढाबे और रेस्ट्रां भी अपने तय समय पर ही बंद होंगे।

आयोजकों को इन शर्तों का करना होगा पालन

कार्यक्रम स्थल पर अनुमानित लोगों की संख्या की जानकारी संबंधित थाने को देनी होगी।

किसी भी कार्यक्रम में किसी तरह के प्रतिबंधित मादक पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे।

आयोजन स्थल पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

धारदार हथियार लाने या रखने की अनुमति नहीं होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.