Maihar की 70 एकड़ वन भूमि पर हो गया अतिक्रमण, दो वन अधिकारी निलंबित

Updated on 01-06-2024 11:40 AM
 भोपाल। मैहर की 70 एकड़ वन भूमि में अतिक्रमण हो गया। वन भूमि पर कालोनी, कालेज, आवासीय कालोनी, अस्पताल, बाजार आदि का निर्माण कर लिया गया, लेकिन वन विभाग को 22 साल बाद कार्रवाई की याद आई। इतने लंबे समय तक डीएफओ से लेकर तमाम बड़े अधिकारी यहां पदस्थ रहे। अब जाकर मामले में प्रभारी उप वनमंडलाधिकारी यशपाल मेहरा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीशचंद्र मिश्रा को निलंबित कर कार्रवाई पूरी कर दी गई

24 फरवरी 2024 को वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है
वन मंडल सतना के वन परिक्षेत्र मैहर के अंतर्गत मैहर सीमेंट औद्योगिक संस्था के लिए 193.1867 हेक्टेयर वन भूमि वर्ष 1975 में 99 वर्ष की अवधि के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा औद्योगिक संस्था को स्वीकृत की गई। संस्था द्वारा स्वीकृत भूखंड सीमा से बाहर वनभूमि के वन कक्ष पी-555 में रकबा 27.9 हेक्टेयर अर्थात लगभग 70 एकड़ में कालोनी, कालेज, आवासीय कालोनी, अस्पताल, बाजार आदि का निर्माण कर वन भूमि में अतिक्रमण कर लिया गया। प्रकरण में 24 फरवरी 2024 को वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वन विभाग ने जांच में पाया कि अतिक्रमण कर अवैध निर्माण वर्ष 2002 से किया गया। इस अतिक्रमण के संबंध में जिले में पदस्थ अधिकारियों द्वारा तत्समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अतिक्रमण एवं वन अपराधों की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्रवाई नहीं की

शासन ने माना कि अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण एवं वन अपराधों की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्रवाई नहीं कर शासन निर्देशों की अवहेलना कर अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया गया। इस मामले में प्रभारी उप वनमंडलाधिकारी यशपाल मेहरा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा को निलंबित किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.