खेलते-खेलते कुएं में गिरा 7 साल का बच्चा:मकान मालिक ने कूदकर निकाला

Updated on 21-12-2022 04:58 PM

यदि आपके घर या आसपास बोरवेल या फिर कुआं है तो जरा सावधान हो जाइए, बच्चों को ऐसी जगहों से दूर ही रखें। क्योंकि बच्चे जब ऐसी गहरी जगह देखते हैं तो उनमें उत्सुकता बढ़ती जाती है और वे कुएं के पास चले जाते हैं। दमोह में भी खेलते-खेलते एक 7 साल का बच्चा कुएं में गिर गया। बच्चे को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

​​​​​दमोह के सिविल वार्ड क्षेत्र में रहने वाले पवन जैन के घर के बाहर बने कुएं में एक बच्चा खेलते-खेलते गिर गया। 28 फीट गहरे कुएं के ऊपर जाली लगी हुई थी, जिस पर 7 साल का अरनव जैन जैसे ही कूदा जाली टूट गई और वो सीधे कुएं में जा गिरा।

दोस्त भी साथ खेल रहा था, उसी ने मदद मांगी

अरनव के साथ उसका दोस्त संयम जैन भी खेल रहा था। अरनव के कुएं में गिरते ही संयम कुएं के पास दौड़ा, उसने दोस्त को ढांढस बंधाया​​​​​​। ​अरनव पानी में डूबने लगा था। संयम ने समझदारी दिखाई और बिना समय गंवाए जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगी। पवन जैन अपने घर पर ही थे। जैसे ही उन्होंने सुना, तत्काल पहुंचे और कुएं में डूब रहे अरनव को अंदर पाइप पकड़ने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने एक रस्सी डाली बाहर उनके परिजन मौजूद थे। वह कुएं में उतरे और बच्चे को रस्सी के सहारे बाहर निकाला।

पवन जैन ने बताया कि उन्हें तैरना आता था, इसलिए उन्हें कोई डर नहीं लगा। महज 5 मिनट के भीतर ही उन्होंने बच्चे को बाहर निकाल दिया और कोई भी अनहोनी नहीं हुई है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.