जनपद CEO को किडनैप करने वाले तहसीलदार को 7 तो 5 पटवारी सहित 13 आरोपियों को 8 दिन बाद मिली जमानत

Updated on 14-02-2025 12:32 PM
नीमच: एमपी के नीमच जिले के जावद जनपद पंचायत के सीईओ आकाश धार्वे के अपहरण के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में गिरफ्तार 5 पटवारी सहित सभी 13 आरोपियों को न्यायालय ने जमानत दे दी है।

दरअसल, कुछ दिन पहले सीईओ आकाश धार्वे को किडनैप कर लिया गया था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऐसा काम करने वालों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें 5 पटवारी, 1 युवती और अन्य लोग शामिल थे।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई


लखन पिता अशोक मालवीय (पटवारी), अमित पिता बलबहादुर (पटवारी), अंकित पिता सत्येंद्र (पटवारी), दिलीप पिता बापूसिंह (पटवारी), राहुल पिता रामस्वरूप (पटवारी), एक युवती, अजय, प्रमोद, सरदार, राम सांखला, अजय पिता भावसिंह, अमित राजपूत को पुलिस ने पकड़ा था।

तहसीलदार को पहले मिली चुकी जमानत


इस मामले में पहले तहसीलदार जगदीश रंधावा को जमानत मिली थी। उसके बाद अन्य 12 आरोपियों ने भी जमानत के लिए आवेदन किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने की पैरवी


पटवारियों की पैरवी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी ने की। उन्होंने न्यायालय में तहसीलदार और पटवारी के पक्ष में दलीलें पेश कीं, जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत देने का फैसला किया। हालांकि, उनको जमानत देते समय न्यायालय ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। इन शर्तों का पालन करना आरोपियों के लिए अनिवार्य होगा।

पुलिस कर रही मामले की जांच


पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपहरण के पीछे क्या मकसद था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे। इस घटना से क्षेत्र में प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस की जांच में और क्या-क्या खुलासे होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.