उत्‍पादक समूहों के माध्‍यम से महिला सशक्‍तीकरण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला 7 राज्‍यों ने की शिरकत, उत्‍पादों का प्रदर्शन एवं वायर-सेलर मीट हुई

Updated on 26-05-2023 05:45 PM

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय अंतर्गत राष्‍ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा ‘’उत्‍पादक समूहों के माध्‍यम से महिलाओं का सशक्‍तीकरण’’ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला भोपाल में हुई। पहले दिन राष्‍ट्रीय आजीविका मिशन दिल्‍ली की टीम द्वारा और राज्‍यों एवं सहयोगी संस्‍थाओं के द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। दूसरे दिन स्‍व–सहायता समूहों के उत्‍पादों का प्रदर्शन तथा वायर-सेलर मीट का आयोजन हुआ। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में अपर मुख्‍य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त सचिव केन्द्रीय ग्रामीण विकास श्री चरणजीत सिंह, संचालक राष्‍ट्रीय आजीविका मिशन श्री राघवेन्‍द्र सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी म.प्र राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन श्री एल.एम. बेलवाल, स्‍टेट मिशन डायरेक्‍टर आजीविका मिशन गुजरात श्री मनीष बंसल, प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर आजीविका राजस्‍थान श्री हरदीप सिंह चौपडा, उप निदेशक राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रमन बाधवा ने कार्यशाला को संबोधित किया। मध्‍यप्रदेश सहित 7 राज्‍यों, सहयोगी संस्‍थाओं तथा क्रेता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में भागीदारी की।

उल्‍लेखनीय है कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दीन दयाल अंत्‍योदय योजना और राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में महिला स्‍व-सहायता समूहों के माध्‍यम से ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत निर्धन श्रेणी के परिवारों का सामाजिक आर्थिक सशक्‍तीकरण किया जा रहा है। समूहों से जुडी महिलाओं को आजीविका के एक से अधिक अवसर उपलब्‍ध कराने के लिये मिशन द्वारा वित्‍तीय सहायता एवं प्रशिक्षण देकर सहयोग किया जाता है।

विभिन्‍न प्रकार की कृषि एवं गैर कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों के रूप में किये जा रहे कामों से महिलाओं द्वारा अनेकों प्रकार के आजीविका उत्‍पाद बनाये जा रहे हैं। इन उत्‍पादों की बिक्री के लिये इन्‍हें डिजीटल प्‍लेटफार्म पर लाने के साथ उत्‍पादों की पहुँच बड़े बाजारों में सक्रिय क्रेताओं तक भी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वृहद बाजारों से जुड कर व्‍यवसाय में वृद्धि होने से समूह सदस्‍यों की आय में वृद्धि होगी, जिससे वे गरीबी से मुक्ति पाकर समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ सकेंगी।

महिला उत्‍पादक समूहों से महिलाओं के सशक्‍तीकरण के लिये वर्तमान में क्‍या-क्‍या किया जा रहा है, निकट भविष्‍य में क्‍या किया जायेगा, इन बि‍न्‍दुओं पर कार्यशाला में विस्‍तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में मध्यप्रदेश सहित छत्‍तीसगढ, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, गुजरात, झारखण्‍ड एवं तेलंगाना शामिल हुए। केन्द्र सरकार की आधा दर्जन से अधिक सहयोगी संस्‍थाओं त‍था लगभग दो दर्जन क्रेता कंपनियों ने भाग लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.