सलकनपुर हादसे में गई थी 7 लोगों की जान, सीएम ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, स्‍वजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Updated on 13-05-2024 11:34 AM
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के डीआईजी बंगला स्थित चौकसे नगर पहुंचकर सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरत पाण्डे, भारत पांडे, भूषण पाण्डेय, मोहित पांडे तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर घटना की जानकारी प्राप्त की।

सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से आज भोपाल के चौकसे नगर स्थित आवास पहुंच कर भेंट की और सांत्वना दी तथा जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने तथा घायलों का समुचित इलाज कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर देवेंद्र भार्गव तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बता दें कि 10 मई को चौकसे नगर निवासी पाण्डे परिवार के 11 सदस्य पांच माह के बालक व्योम पाण्डेय का मुण्डन संस्कार के लिए रामसात बाबा का मंदिर नर्मदापुरम गए थे।

मुण्डन कार्यक्रम के बाद सभी रहटी जिला सीहोर स्थित सलकनपुर माताजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान भैरव घाट पर उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें चालक सहित 7 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए।

दो घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। इस अवसर पर भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जोन अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.