7 ओवर, 7 मेडन और 7 विकेट... IPL से पहले KKR के बॉलर ने कातिलाना बॉलिंग से मचाया गदर

Updated on 21-03-2023 09:24 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: आईपीएल 2023 (IPL) को शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। 31 मार्च को टूर्नामेंट के 16वें सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। उससे पहले टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल में एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें इसी टीम से डेब्यू किया था और तब से केकेआर के साथ हैं। इस बीच नरेन ने आईपीएल 2023 से पहले ऐसी गेंदबाजी की है, जिसने सभी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है।

बिना रन दिए 7 विकेट

सुनील नरेन आईपीएल के लिए रवाना होने से पहले त्रिनिदाद में एक क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। टी एंड टी क्रिकेट बोर्ड प्रीमियरशिप डिवीजन 1 में नरेन क्वींस पार्क क्रिकेट क्लब 1 के लिए खेल रहे थे। उनकी टीम की टक्कर क्लार्क रोड यूनाइटेड से थी। इस मुकाबले में नरेन ने 7 ओवर में कोई रन नहीं दिया यानी उन्होंने 7 मेडल डाले। इस दौरान उन्होंने 7 बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेजा। उनकी इस गेंदबाजी की वजह से क्लार्क रोड की टीम सिर्फ 76 रनों पर ऑलआउट हो गई।

फ्लाइट में देरी की वजह से मैच खेला

सुनील नरेन इस मुकाबले में नहीं खेलने वाले थे। उन्हें केकेआर के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भारत रवाना होना था। लेकिन फ्लाइट में देरी होने की वजह से उन्होंने मैच खेलने का फैसला किया। पिछले तीन मुकाबलों में उन्होंने 31 विकेट लिये हैं। इसमें 4 बार बैक टू बैक 5 विकेट हॉल भी हैं।

9 साल से ट्रॉफी का इंतजार

कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 साल से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। टीम ने आखिरी बार 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। टीम इस बार उम्मीद करेगी कि नरेन ऐसी ही फॉर्म जारी रखे। जिससे टीम को तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने का सपना पूरा हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.