4 जिलों में 7 अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ाईं:प्रदेश भर में 258 करोड़ जब्त

Updated on 01-05-2024 12:47 PM

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू रहने के दौरान भी धार, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों में अवैध हथियार बनाने का काम चलता रहा है। चौथे और अंतिम चरण में अब इन्हीं जिलों वाली लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसलिए अब यहां जांच में और सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब तक इंदौर रेंज की पुलिस ने धार, खरगोन, बुरहानपुर एवं बड़वानी में सिकलीगरों की हथियार बनाने की 7 फैक्ट्रियों पर दबिश देकर 200 फायर आर्म्स (आग्नेय अस्त्र) तथा बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जब्त की है।

अब मालवा क्षेत्र की लोकसभा सीटों पर चुनाव है और अकेले इंदौर रेंज में पुलिस द्वारा 683 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। उधर, दूसरी ओर प्रदेश भर में की जा रही जांच में कुल 258 करोड़ रुपए की नकदी और सामग्री जब्ती की कार्यवाही की गई है।

इंदौर रेंज में यह जब्ती भी हुई

  • 3.80 करोड़ की अवैध शराब जब्त कर 2053 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • अवैध शराब का परिवहन करते हुए ट्रक, पिकअप वाहन, कार, सहित कुल 36 वाहनों को जब्त कर 2053 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • 75 लाख से अधिक कीमत की 93 किलो चांदी पकड़ाई।
  • अंतरराज्यीय नाकों पर चैकिंग में 1.5 करोड़ की नकदी और 2 करोड़ की अन्य सामग्री जब्त की गई।
  • 6 करोड़ रुपए के मुफ्त उपहार एफएसटी, एसएसटी एवं पुलिस बल द्वारा पकड़े गए।

राज्य स्तर पर यह हुई कार्यवाही

सीईओ एमपी इलेक्शन अनुपम राजन ने बताया कि पूरे प्रदेश में पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा 16 मार्च से 28 अप्रैल तक 21 करोड़ 15 लाख रुपए नकदी सहित 257 करोड़ 95 लाख रुपए मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गई हैं।

राजन ने बताया कि 28 अप्रैल तक 25 लाख 56 हजार लीटर से अधिक की शराब जब्त की गई जिसका मूल्य 37 करोड़ 65 लाख रुपए है। इसी तरह 23 करोड़ 6 हजार रुपए मूल्य के 17 हजार 127 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 14 करोड़ 11 लाख रुपए मूल्य की 2 हजार 328 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएं भी जब्त की गई हैं। साथ ही 161 करोड़ 98 लाख रुपए मूल्य की अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।

प्रदेश में अब तक हुई बड़ी कार्रवाई

  • शाजापुर जिले में 23 मार्च को 8856 लीटर शराब सहित 1 ट्रक जब्त किया गया। इसमें से शराब का मूल्य 96 लाख तथा ट्रक की कीमत 20 लाख रुपए है। इस प्रकार 1 करोड 16 लाख रुपए की जब्ती हुई।
  • इन्दौर जिले में 29 मार्च को 7.7 किलो ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसका मूल्य 7 करोड 70 लाख रुपए है।
  • अलीराजपुर जिले में 30 मार्च को 11 हजार 448 लीटर अवैध शराब सहित 1 ट्रक जब्त किया गया, जिसमें 69 लाख 46 हजार रुपए शराब की तथा 36 लाख रुपए ट्रक की कीमत है। इस प्रकार कुल राशि 1 करोड़ 5 हजार रुपए की जब्ती की हुई।
  • ग्वालियर जिले में 17 अप्रैल को एक कोल्ड स्टोरेज (कमला कोल्ड स्टोरेज) में 1 लाख 31 हजार 653 बोरों में अनेक प्रकार की सामग्री जैसे-मेन्थॉल आदि जो बिना हिसाब के रखी गयीं थी, उसे सीजीएसटी द्वारा जब्त किया गया। इसका मूल्य 106 करोड़ 83 लाख रुपए है।
  • मंदसौर जिले के नयाखेडा हाईवे रोड पर 22 अप्रैल को चेकिंग के दौरान एक फोर व्हीलर में 1 करोड़ 3 हजार रुपए की नकदी तथा 4 किलो चांदी जब्त की गई। इसमें चांदी की कीमत 3 लाख 2 हजार रुपए तथा वाहन का मूल्य 10 लाख रुपए है। कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपए की जब्ती की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.