भोपाल में 20 दिसम्बर से 6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022

Updated on 14-12-2022 10:11 PM
भोपाल के खेल प्रेमी दिसम्बर माह में लगातार अलग-अलग खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबलों के साक्षी बन रहे हैं। हाल ही में भोपाल में 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग पिस्टल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में 12 दिसम्बर से राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता चल रही है। अब 20 दिसम्बर से भोपाल के बॉक्सिंग प्रेमी देश की विख्यात महिला बॉक्सर्स को अपने शानदार पंच से प्रतिद्वदियों को धराशायी होते हुए देखेंगे।

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के नए मार्शल आर्ट हॉल में 20 से 26 दिसंबर 2022 तक देश की 370 महिला बॉक्सर्स 6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हिस्सा होंगी। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की 12 बॉक्सर्स अलग-अलग वेट कैटेगरी में भाग लेंगी।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के आगमन पर हेल्प डेस्क से प्रत्येक खिलाड़ी को वेलकम लेटर के साथ लेनयार्ड (पास) एवं लोकेशन का QR कोड प्लास्टिक किट में उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट्स की निरंतर साफ-सफाई के लिए पर्याप्त स्टाफ रखा जाए। साथ ही प्रतियोगिता के दौरान मेडिकल टीम के बैठने के लिए बॉक्सिंग हॉल के पास उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए और एक डॉक्टर के बॉक्सिंग रिंग के पास ही बैठने की व्यवस्था की जाए। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि एक एम्बुलेंस नवीन मार्शल आर्ट हॉल के बाहर 24x7 उपलब्ध रहे। साथ ही खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन पर वैनर लगाएँ जाएँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.