प्रपोज करते समय घबरा गए थे हल्क होगनमिस्टर होगन ने TMZ से बातचीत में बताया कि उन्हें प्रपोज करते समय काफी घबराहट हुई थी। उन्होंने इसके आगे यह भी कहा कि उनकी मंगेतर के तीन बच्चे हैं और वह उन तीनों से काफी प्यार करते हैं।
तलाक के बाद की डेटिंग की शुरुआत:
रेसलिंग लीजेंड हल्क होगन ने दूसरी पत्नी जेनिफर मैकडैनियल से तलाक के बाद एक साल पहले स्काई डेली से डेटिंग शुरू की थी। दोनों को पहली बार 26 फरवरी 2022 को एमेरिकन गायक ब्रेट माइकल्स के कॉन्सर्ट के बैकस्टेज में देखा गया था। डेटिंग की शुरुआत के बाद से ही हल्क होगन ने सोशल मीडिया पर खुलेआम अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
पिछले साल मार्च में उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया कि जिस महिला के साथ वह बहुत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं,वह उनकी नई साथी हैं।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यो मेनिएक्स, सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट वो मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड स्काई की हैं, मैं अधिकारिक रूप से तलाक ले चुका हूं, माफ करना, मुझे लगा सभी को पहले से ही पता होगा'।
हल्क होगन की पहली शादी लिंडा होगन के साथ 1983 से 2009 तक चली थी, और उसके बाद उनकी दूसरी पत्नी जेनिफर मैकडैनियल के साथ उनका विवाह 2010 से 2021 तक चला। उनके पहली पत्नी के साथ 26 साल की शादी के दौरान उनके दो बच्चे हैं। उनके बच्चे, ब्रूक और निक, अपने पिता की तीसरी इंगेजमेंट की खबर पर अभी तक पब्लिक्ली कुछ नहीं कहा है।