मुकर्रम जाह के पास 60 कारों का बेड़ा था। समय के साथ 60 में से 56 कारें लगभग खराब हो चुकी हैं और उन्हें उनके दादा के गैराज में रख दिया गया है। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, पुरानी कारों का शौक रखने वाले मोहम्मद लुकमान अली खान ने बताया कि जाह के कलेक्शन में जीप, बिंटले और मर्सिडीज जैसी कारें थीं।
