क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे रूस-अफगानिस्तान सहित 6 देश

Updated on 16-09-2022 06:07 PM

ब्रिटेन के लोग महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 19 सितंबर को अंतिम विदाई देंगे। इस दौरान दुनिया भर के देशों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन रूस और अपगानिस्तान सहित छह देशों को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है। आपको बता दें कि महारानी ने 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को अंतिम सांस ली। इसके बाद से शाही परिवार और ब्रिटेन के लोग शोक में हैं। 

हालांकि आधिकारिक गेस्ट लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन  कुछ ऐसे देशों के नाम बताए हैं जिन्होंने इस सूची में जगह नहीं बनाई है। उन देशों में रूस, बेलारूस, अफगानिस्तान, म्यांमार, सीरिया और वेनेजुएला शामिल हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में किंग चार्ल्स III को उनके राजा बनने पर शुभकामनाएं दीं, हालांकि ब्रिटेन ने रूस को महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता नहीं दिया है। दिलचस्प बात यह है कि उत्तर कोरिया, ईरान और निकारागुआ को भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि उनके राजदूतों को ही न्योता भेजा गया है, उनके राष्ट्राध्यक्षों को बुलाने से से ब्रिटेन ने परहेज किया है। भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। पहले यह खबर आई कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस मौके पर उपस्थिति रहेंगे। हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने इसे अफवाह करार दिया है। सरकार का कहना है कि केवल वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ही भाग लेंगे।   अंतिम संस्कार में 750, 000 लोग मौजूद होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.