मुंबई के 6 बल्लेबाज दौड़ा-दौड़ाकर मारते हैं छक्का, अगर चल गए तो LSG का खेल खत्म समझिए

Updated on 24-05-2023 07:47 PM
आईपीएल-2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज क्रुणाल पंड्या की लखनऊ सुपर जायंट्स से है। एक ओर मुंबई की बेजोड़ बैटिंग क्रम होती तो दूसरी क्रुणाल अपने गेंदबाजों के दम पर मैच पलटना चाहेंगे, लेकिन यह आसान नहीं होगा। जिस अंदाज में मुंबई ने हैदराबाद को आखिरी मैच में हराया था वह देखकर लखनऊ के गेंदबाज अतिरिक्त प्लान करके चलेंगे। आइए देखते हैं कौन से मुंबई के 6 बल्लेबाज हैं, जो लखनऊ के गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं...

टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया का यह भारी भरकम शरीर वाला बल्लेबाज किसी भी गेंद को जब भी चाहे स्टैंड में पहुंचा सकता है। कायरन पोलार्ड के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल टिम उन्हें के अंदाज में बैटिंग भी करते हैं। उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 216 रन बनाने के दौरान 11 चौके, जबकि 15 छक्के उड़ाए हैं।

कैमरून ग्रीन

पिछली पारी में हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ने वाले ग्रीन परिस्थिति के अनुसार खेलने में विश्वास रखते हैं। टिम डेविड की तरह ही लंबे-चौड़े ग्रीन छक्का लगाने में माहिर हैं। अगर उनका बल्ला चला तो न केवल पेसर्स, बल्कि स्पिनर्स का भी खेल खत्म समझिए।

नेहल वढेरा

आईपीएल 2023 से पहले इस बल्लेबाज के बारे में शायद लोग नहीं जानते रहे होंगे, लेकिन सूर्य, ईशान और रोहित जैसे बड़े बल्लेबाजों के बीच नेहल ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। चेन्नई के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर यह बल्लेबाज कैमियो पारी भी खेल गया तो मैच पलट जाएगा। नेहल ने अब तक 214 रन के दौरान 20 चौके और 10 छक्के उड़ाए हैं।

सूर्यकुमार यादव

SKY नाम से मशहूर सूर्या में वो कूवत है कि किसी भी गेंदबाज की हालत कर दें। चेन्नई की पिच स्पिन के अनुकूल होगी और सूर्या स्पिन खेलने में माहिर हैं। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें LSG कैसे रोक पाती है। सूर्यकुमार ने इस सीजन में 511 रन बनाने में 56 चौके और 24 छक्के उड़ाए हैं।

ईशान किशन

धोनी के गांव-प्रदेश का इस खब्बू बल्लेबाज को छोट बम बड़ा धमाका कहते हैं। अगर यह बल्लेबाज चला तो एमए चिदंबरम स्टेडियम में गेंद रॉकेट की तरह उड़ेगी। ईशान के लिए यह सीजन मिलाजुला रहा है। लेकिन बड़े मैचों में उनका बल्ला बोलता है तो मुंबई विस्फोट की उम्मीद कर सकती है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के लिए यह सीजन भले ही उतना बेहतर नहीं रहा हो, लेकिन उन्हें पता है कि बड़े मैचों में किस तरह प्रदर्शन करना है। हैदराबाद के खिलाफ हाफ सेंचुरी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सिक्स किंग कहे जाने वाले रोहित लखनऊ से पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.