5वां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आज:सीएम करेंगे 5,364 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, बेस्ट परफार्मर निकायों को मिलेगा पुरस्कार

Updated on 14-10-2025 11:49 AM

नगरीय विकास एवं आवास विभाग आज पांचवां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और अमृत योजना के अंतर्गत 5,364 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इन कार्यों में जल-प्रदाय, सीवरेज परियोजनाएं, हरित क्षेत्र विकास और मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, और आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे मौजूद रहेंगे।

‘स्वच्छता समग्र’ कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता समग्र’ कार्यशाला का आयोजन भी होगा, जिसमें प्रदेश में वायु गुणवत्ता, शहरी स्वच्छता और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होगी। कार्यशाला के पहले सत्र में आयुक्त संकेत भोंडवे ने प्रदेश की स्थिति और आगे की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

पहले सत्र में उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह, एमडी पर्यटन विकास निगम इलैया राजा और डायरेक्टर रेस्पॉन्सिबल ट्यूरिज्म मिशन डीपी सिंह ने नर्मदा बेसिन एवं धार्मिक-पर्यटन नगरों की स्वच्छता चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

अपशिष्ट प्रबंधन पर देंगे सुझाव

दूसरे सत्र में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके, ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार, इंदौर आयुक्त दिलीप कुमार यादव, ग्वालियर आयुक्त संघ प्रिय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सचिव लीगेसी अपशिष्ट प्रबंधन पर अपने सुझाव देंगे।

समानांतर सत्र में भोपाल महापौर मालती राय, उज्जैन आयुक्त अभिलाष मिश्रा, भोपाल आयुक्त संस्कृति जैन, और सागर आयुक्त राजकुमार खत्री शहरों की कार्ययोजना, सफाई, सौंदर्यीकरण एवं छोटे शहरों के विकास की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

सफाई मित्रों से संवाद करेंगे महापौर-आयुक्त

कार्यक्रम के अंत में सफाई मित्रों से संवाद सत्र रखा गया, जिसमें उनकी कुशलता वृद्धि, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव पर चर्चा हुई। आयुक्त भोंडवे ने बताया कि समारोह में स्वच्छता पखवाड़ा पर आधारित विशेष फिल्म प्रदर्शित की जाएगी और स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 का डिजिटल पोस्टर भी लॉन्च किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.