मीडियाटेक डाइमेंशन 8300-अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ आएंगे 5G समार्टफोन

Updated on 30-12-2023 02:28 PM

चाइनीज टेक कंपनी शाओमी के सब ब्रांड पोको ने अपनी पापुलर X सीरीज के नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन्स का टीजर जारी किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कई पोस्ट किए हैं। इन ऑफिशियल पोस्ट में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हार्दिक पंड्या नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने खुलासा किया है कि ये फोन लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंशन 8300-अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ आएंगे।

पोको X6 सीरीज में कंपनी पोको X6 और पोको X6 प्रो जैसे स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि, लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है X6 सीरीज नए साल की शुरुआत यानी जनवरी में पेश हो सकती है।

इन दोनों डिवाइस की सर्टिफिकेशन वेबसाइट और स्पेसिफिकेशन से जुड़े लीक में सामने आ चुके हैं। हम यहां मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए लीक्स के आधार पर फोन के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।

पोको X6 सीरीज के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले : पोको X6 सीरीज के दोनों डिवाइस में कंपनी 6.67-इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली OLED स्क्रीन दे सकती है। इसमें 12-बिट कलर, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस मिल सकती है।
  • स्टोरेज : डेटा स्टोरेज के लिए दोनों फोन में 16GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
  • कैमरा : पोको X6 Pro मॉडल में रियर पैनल पर OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी और 2MP का अन्य लेंस लगाया जा सकता है। जबकि पोको X6 में भी OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जो 64MP के प्राइमरी, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP के मैक्रो सेंसर से लैस हो सकता है। वहीं, दोनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • बैटरी : पोको X6 प्रो में 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नीक के साथ 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। जबकि पोको X6 में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,100mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम : पोको X6 और पोको X6 प्रो लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 बेस्ड हाइपर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.