9 महीने में 550% रिटर्न, अब कंपनी फ्री में बांट रही शेयर, ना चूकें मौका

Updated on 14-04-2023 08:33 PM
नई दिल्ली : कई शेयर होते हैं, जिनमें रिटर्न के लिए निवेशक तरस जाते हैं। एक अच्छे रिटर्न के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, कुछ शेयर काफी कम समय में ही निवेशकों को मालामाल कर देते हैं। ऐसा ही एक स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट लिमिटेड (Sprayking Agro Equipment Share) का है। इस शेयर ने पिछले 9 महीनों में ही निवेशकों को 550% रिटर्न दे दिया है। मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली यह एक स्मॉल कैप कंपनी है। गुरुवार को यह शेयर बीएसई पर 131.95 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 83.67 करोड़ रुपये रहा। स्प्रेकिंग एग्रो कैपिटल गुड्स इंडस्ट्री से जुड़ी है। यह कंपनी ब्रास फिटिंग्स, फोर्जिंग इक्विपमेंट, ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स और अन्य कस्टमाइज्ड ब्रास पार्ट्स बनाती है। खास बात यह है कि बंपर रिटर्न के बाद अब यह कंपनी बोनस शेयर (Bonus Shares) देने जा रही है।


बोनस शेयर देने जा रही कंपनी


स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट ने बोनस शेयर की घोषणा की है। कंपनी अपने निवेशकों को 2:3 के अनुपात में बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि कंपनी निवेशकों को हर 3 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। यह 25 अप्रैल 2023 है। यानी आप 25 अप्रैल तक कंपनी के शेयर खरीदते हैं, तो बोनस शेयर के पात्र होंगे।

9 महीने में 550% रिटर्न


इस शेयर ने पिछले 9 महीने में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। बीते 9 महीनों में यह शेयर करीब 550% उछल गया है। वहीं, बीते 3 साल में इस कंपनी ने 896% रिटर्न दिया है। इसके अलावा बीते 5 साल में इस शेयर ने 486.44 फीसदी का रिटर्न दिया है। स्प्रेकिंग एग्रो का शेयर 27 मार्च 2020 को बीएसई पर 13.25 रुपये पर था। वहीं, अब यह शेयर 131.95 रुपये पर आ गया है। यह स्मॉल कैप शेयर इस साल में अब तक 215 फीसदी उछल चुका है। 11 जनवरी 2023 को यह शेयर सिर्फ 41.80 रुपये पर था।

कई देशों में है कस्टमर बेस


स्प्रेक्रिंग एग्रो के ग्राहक सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई देशों में है। कंपनी का कस्टमर बेस यूरोप, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और दक्षिण अफ्रिका में भी है। इस कंपनी में प्रमोटर्स शेयरहोल्डिंग 36.41 फीसदी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस शेयर का 52 वीक हाई 131.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 20.10 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.