भोपाल में मेंडोरी के जंगल में 52 किलो सोना मिला:रात दो बजे आयकर विभाग की 100 पुलिसकर्मियों और 30 गाड़ियों के साथ रेड

Updated on 20-12-2024 12:34 PM

मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर एक्शन के बीच भोपाल में मेंडोरी के जंगल से आयकर विभाग (आईटी) ने 52 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपए आंकी गई है। सोना एक कार में लदा हुआ था। अधिकारियों को अंदेशा है कि जिन रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है, सोने के तार उनसे ही जुड़े हैं। सोने को कार में लादकर प्रदेश से बाहर ले जाने की तैयारी थी। पिछले तीन दिन से चल रही बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आईटी की टीम को इसके सुराग मिले थे।

मेंडोरी में सोना जब्ती के दौरान आयकर अफसरों ने पूरी सावधानी बरती। 100 पुलिसकर्मियों और 30 गाड़ियों का कारकेड लेकर रेड की गई। सोना लदी गाड़ी निकल पाती, इसके पहले ही उसे पकड़ लिया गया। बता दें कि आयकर विभाग के अफसरों ने दो दिन पहले 18 दिसंबर को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के भोपाल, इंदौर के 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें सबसे अधिक 49 ठिकाने भोपाल के शामिल थे। इनमें आईएएस, आईपीएस और राजनेताओं की पसंद वाले नीलबड़, मेंडोरी और मेंडोरा जैसे इलाके शामिल थे। अब तक की कार्रवाई में करीब 10 करोड़ कैश के अलावा मेंडोरी के जंगल से 52 किलो सोने की जब्ती की गई है।

किसका सोना, पता लगा रहे अधिकारी राजधानी के मेंडोरी इलाके से आयकर अफसरों की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे छापा मारकर 52 किलो सोना जब्त किया। यह सोना एक गाड़ी में भरकर ठिकाने लगाने की तैयारी थी। आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब यह पता कर रही है ये सोना किसका है और कहां ले जाया जा रहा था?

परिवहन विभाग से जुड़े होने की भी आशंका वहीं, लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार सुबह रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल में अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा। यहां से 1.15 करोड़ रुपए कैश, आधा किलो सोना, हीरे और सोने के करीब 50 लाख रुपए के जेवरात और चांदी की सिल्लियां सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। शर्मा के ऑफिस से 1.70 करोड़ रुपए कैश सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं।

आयकर विभाग को इस मामले में पूर्व मुख्य सचिव के अलावा प्रमुख सचिव स्तर के कुछ अधिकारियों के शामिल होने का अंदेशा है। आयकर विभाग में पिछले कुछ महीनों में नए अफसरों की पोस्टिंग हुई है। इसके बाद मध्यप्रदेश में बड़ा एक्शन लिया गया है। नए अधिकारियों की टीम अभी कुछ और बड़े खुलासे भी करने वाली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.