3 साल में 500% रिटर्न, सुजलॉन एनर्जी ने निवेशकों को किया मालामाल, आज लगा अपर सर्किट

Updated on 23-08-2023 01:47 PM
नई दिल्ली : मल्टीबैगर स्टॉक्स की जब बात होती है तो सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Share) का नाम भी आता है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पिछले 3 साल में 500 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। सुजलॉन ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी सोल्यूशंस में एक प्रमुख प्लेयर है। यह दुनियाभर के 17 देशों में 20 गीगावाट से अधिक की प्रभावशाली पवन ऊर्जा क्षमता का दावा करता है। यह ग्रुप सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों से बना है। सुजलॉन ग्रुप का मुख्यालय पुणे में है।

जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क और भारत सहित कई देशों में ग्रुप के एकीकृत अनुसंधान और विकास केंद्र हैं। भारत में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं के साथ सुजलॉन 28 से अधिक वर्षों से काम कर रहा है। कंपनी भारत की प्रमुख पवन ऊर्जा सेवा प्रदाता है। यह विंड एनर्जी एसेट्स में 14 गीगावाट से अधिक के सर्विस पोर्टफोलियो को मैनेज करती है। भारत से बाहर लगभग 6 गीगावॉट की स्थापित क्षमता के साथ सुजलॉन ग्रुप इंटरनेशनल लेवल पर भी मजबूत उपस्थिति रखती है।

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने हाल ही में अपने Q1FY24 परिणामों की घोषणा की है। इसके अनुसार कंपनी की बिक्री में Q1FY23 की तुलना में 2% की कमी आई है। यह 1,351 करोड़ रुपये रही। जबकि कंपनी के परिचालन लाभ में 7% की गिरावट आई और यह 199 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध लाभ 101 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में यह 2,433 करोड़ रुपये था।

सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पिछले एक साल में 166% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, कंपनी ने पिछले 3 वर्षों में 519 फीसदी का असाधारण रिटर्न दिया है। इसके अलावा, कंपनी का 20.6% का आरओसीई है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा, जिससे यह 21.93 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा, शेयर की वॉल्यूम में 1.43 गुना से अधिक की वृद्धि हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.