500 बाइक को काटकर बना दिया कबाड़:इंजन को भट्‌ठी में गलाकर निकाल रहे थे एल्युमिनियम

Updated on 30-11-2022 05:33 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी की बाइक खपाने वाले बड़े कबाड़ व्यावसायी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 500 बाइक के लॉक, 49 टंकी, लोडर और ट्रांसफार्मर के पार्टस जब्त किए हैं। कबाड़ के गोदाम में भट्‌ठी बनाकर इंजन को गलाकर एल्युमिनियम निकाला जा रहा था। पुलिस को शक है कि उनसे पूछताछ के बाद बाइक चोरी कर खपाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने इस केस में कबाड़ दुकान संचालक के साथ ही भवानी मेटल के संचालक को भी गिरफ्तार किया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

शहर व आसपास के इलाकों से लगातार बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए SSP पारुल माथुर ने सभी थाना प्रभारियों के साथ ही ACCU की टीम को कबाड़ दुकान और गोदामों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में ACCU प्रभारी हरविंदर सिंह को जानकारी मिली कि सिरगिट्‌टी के औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ का गोदाम है, जहां बड़ी मात्रा में गाड़ियों के कटे हुए पार्टस रखे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को दबिश देने के निर्देश दिए। मंगलवार दोपहर टीम ने मोहम्मद जुनैद (49) और उसके बेटे इमरान के ठिकानों पर दबिश दी, जहां भारी मात्रा में बाइक के पार्टस मिले।

इंजन को गला रहा था भवानी मेंटल स्टोर का संचालक
जुनैद से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि यदुनंदननगर के भवानी मेटल स्टोर का संचालक अंशु अग्रवाल के गोदाम से उसने माल खरीदा है। वह मंगला का रहने वाला है। उसके बताए अनुसार पुलिस ने मेटल स्टोर के गोदाम की जांच की, तब वहां बाइक और मोपेड के इंजन जैसे पार्टस मिले। वह इंजन को भट्‌ठी में गलाकर एल्युमिनियम निकाल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि इंजन को गलाकर वह बर्तन बनाने का काम करता है।

500 बाइक के पार्टस बरामद
ACCU प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि कबाड़ दुकान और मेटल स्टोर्स के गोदाम से 500 बाइक के लॉक, अलग-अलग पार्ट्स, 49 टंकी, लोहे का सामानों के साथ ही लोडर गाड़ी के कटे हुए पार्ट्स और ट्रांसफार्मर के पार्ट्स मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह से कबाड़ दुकान संचालकों ने बाइक को काटकर पार्ट्स बना दिया है। उनके पास से पांच क्विंटल लोहे का सामान बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सभी पार्ट्स के बिल होने का किया दावा
ACCU प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक के पार्ट्स, ट्रांसफार्मर और लोडर गाड़ी के पार्ट्स का बिल होने का दावा किया है। लेकिन, बिजली ट्रांसफार्मर के पार्ट्स की बिक्री की रसीद विभागीय होती है। कबाड़ दुकान संचालक ने बाइक के पार्ट्स को कोरबा से खरीदने की जानकारी दी है। ऐसे में पुलिस उसे बेचने वालों की जानकारी जुटा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.