आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे 50 किसानों को भोपाल में हिरासत में लिया

Updated on 13-02-2024 12:26 PM

भोपाल। किसान नेता शिव कुमार शर्मा उर्फ कक्काजी को दिल्ली जाने से रोकने के बाद अब ट्रेनों से दिल्ली जा रहे किसानों को भी रोका जा रहा है। बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने वाली कनार्टक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे करीब 50 लोगों को रविवार रात भोपाल में ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया।

इनमें अधिकतर नर्मदापुरम, रायसेन और इटारसी के किसान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी को अज्ञात स्थल पर एक मैरिज हाल में रखा गया है। इसमें एक किसान नेता की पत्नी के घायल होने भी की जानकारी मिली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। उनका सिर्फ इतना ही कहना है कि दिल्ली जा रहे लोगों की निगरानी की जा रही है।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 फरवरी को उनका दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान है। इसमें शामिल होने को लेकर ही किसान दिल्ली जा रहे हैं।

दिल्ली जाने से रोके जाने के बाद किसान नेता शिव कुमार शर्मा ने भी कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है और उनसे अभद्रता की जा रही है। बता दें कि शर्मा को रविवार को दोपहर तीन बजे भोपाल के नजदीक 11 मील चौराहे स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया था और डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। वे फिलहाल अपने घर पर ही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.