5 विकेटकीपर जिनपर हो सकती है पैसों की बरसात, किसी का आईपीएल डेब्यू नहीं हुआ

Updated on 11-12-2025 01:56 PM
आईपीएल 2026 से पहले 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होना है। इसमें 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। वैसे तो 1390 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था लेकिन सिर्फ 359 को ही शॉटलिस्ट किया गया। इसमें करीब 40 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हर आईपीएल टीम में कम से कम दो विकेटकीपर होता है। हम आपको 5 ऐसे विकेटकीपर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ऑक्शन में बड़ी रकम मिल सकती है।

कार्तिक शर्मा

राजस्थान के कार्तिक शर्मा सिर्फ 19 साल के हैं। उन्होंने टी20 में अभी तक 11 पारियां खेली है और 30 की औसत और 163 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनका स्ट्राइक रेट 118 का है। वह टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

बेन डकेट

इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर बेन डकेट विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने अभी तक 216 टी20 मैचों में 5397 रन बनाए हैं। डकेट का स्ट्राइक रेट 140 का है। इंग्लैंड के लिए तो वह 154 की स्ट्राइक रेट से टी20 इंटरनेशनल मैचों में रन बनाते हैं।

रुचित अहिर

सौराष्ट्र के रुचित अहिर घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम नहीं हैं लेकिन उनका रिकॉर्ड दमदार है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 41 की औसत और 169 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम दो फिफ्टी भी हैं। वह चौकों से ज्यादा छक्के मारते हैं।

जेमी स्मिथ

इंग्लैंड के जेमी स्मिथ का नाम भी आईपीएल ऑक्शन में है। स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 5 टी20 इंटरनेशनल मैच में उनका स्ट्राइक रेट 194 का है। 97 टी20 मैचों में उन्होंने 144 की स्ट्राइक रेट से 1687 रन मारे हैं।

वंश बेदी

22 साल के वंश वेदी पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। वह चोटिल होकर बाहर हो गए थे। दिल्ली प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 187 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.