MP से 5 हजार यात्री हज पर जाएंगे; 10 मार्च तक भरे आवेदन

Updated on 22-02-2023 06:34 PM

मध्यप्रदेश से हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन भरे जाने शुरू हो गए हैं। 10 मार्च तक आवेदन भरे जाएंगे। बदले में फीस एक रुपए भी नहीं लगेगी। अबकी बार भोपाल और दोनों जगह से सीधी फ्लाइट उड़ेगी। नेशनल हज कमेटी ने इंदौर से भी फ्लाइट उड़ाने की मंजूरी दे दी है। वहीं, पिछले साल की तुलना में अबकी बार हज का खर्च एवरेज 50 हजार रुपए तक कम रहेगा। एमपी से 5 हजार से ज्यादा यात्री हज करने जाएंगे।

इंदौर से सीधी फ्लाइट उड़ाने के लिए एमपी हज कमेटी ने नेशनल हज कमेटी के चेयरमैन एपी अब्दुल्ला कुट्‌टी को लेटर भी लिखा था। भोपाल से सीधी फ्लाइट उड़ाने का आश्वासन पहले ही मिल चुका है।

हज हाउस में टीम लगाई
हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज के लिए 10 फरवरी से आवेदन भरने शुरू हो गए हैं, जो 10 मार्च तक भरे जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। यदि किसी को आवेदन भरने में कोई दिक्कत आ रही हो तो वे हज हाउस आ सकते हैं। यहां एक टीम फार्म भरने के लिए तैनात की गई है। पहले फार्म भरने के 300 रुपए लगते थे, जो इस बार नहीं ले रहे हैं।

इंदौर से भी उड़ेगी फ्लाइट
अध्यक्ष वारसी ने बताया कि पहले भोपाल और इंदौर से मदीना के लिए सीधी स्पेशल फ्लाइट थी, जिसे बंद कर दिया गया। पिछले साल तक हज यात्रियों को मुंबई से जाना पड़ता था। इस कारण हज यात्रियों को ज्यादा राशि चुकाना पड़ती थी। इसलिए दिसंबर में हुए सेमिनार में मांग रखी गई थी कि आगामी हज यात्रा के लिए भोपाल और इंदौर से फ्लाइट चालू रहे। नेशनल कमेटी के अध्यक्ष कुट्‌टी ने भोपाल से फ्लाइट उड़ाने का आश्वासन तभी दे दिया था। इंदौर से भी सीधी फ्लाइट उड़े, इसलिए लेटर लिखा गया। केंद्र स्तर से बात करने के बाद इंदौर से भी सीधी फ्लाइट उड़ाने की मंजूरी दे दी गई है।

कम होगा हज यात्रा का खर्च
अबकी बार हज यात्रा के खर्च में भी कटौती रहेगी। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 की हज यात्रा में 3.35 लाख से लेकर 4.07 लाख रुपए तक प्रति यात्री खर्च हुआ था। वर्ष 2019 की तुलना में यह 25% तक ज्यादा था। 2019 में हज यात्रियों को 2.36 से 2.82 लाख रुपए तक खर्च आता था। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से भी परेशानी उठाना पड़ी। खर्च कम करने को लेकर नेशनल हज कमेटी के अध्यक्ष कुट्‌टी से चर्चा की गई थी। अध्यक्ष वारसी ने बताया कि इस बार एक यात्री का खर्च औसत 50 हजार रुपए कम होगा।

पांच हजार यात्रियों को मिलेगा मौका
मध्यप्रदेश से राज्य हज कमेटी के माध्यम से औसतन 4800 यात्री हज करने जाते हैं। वर्ष 2019 में ये आंकड़ा 6000 को छू गया था, जबकि 2022 में ये घटकर 2,275 रह गया था। पिछले साल कोटा 1780 ही मिला था। इस बार का कोटा पांच हजार यात्रियों का मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष वारसी ने बताया कि भारत को एक लाख 75 हजार का कोटा मिला है। जिसमें से मध्यप्रदेश के पांच हजार यात्रियों को मौका मिलेगा।

यह है हज कमेटी के दायित्व

  • हज यात्रा के लिए आवेदन बुलाना।
  • तय कोटा से अधिक संख्या में आवेदन आने पर लॉटरी से चयन करना।
  • हज यात्रा राशि कौन से बैंक खाते में जमा करना है, ये बताना।
  • ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करना।
  • मक्का, मदीना में हज कमेटी ऑफ इंडिया के समन्वय से हज यात्रियों के ठहरने, परिवहन, यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं कराना।
  • कैंप में हज करने का तरीका बताना आदि।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.