लापरवाही पर फिर चला डंडा 5 शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

Updated on 03-11-2022 04:43 PM

भोपाल
 मध्यप्रदेश में सरकारी कामों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बैतूल में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के कार्यक्रम में पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने पर 4 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन्हीं शिक्षकों ने पेंशन को लेकर मंत्री के सामने नारेबाजी भी की थी। कार्यक्रम प्रभात पट्टन में आयोजित था।

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला सिरसावाड़ी के प्राथमिक शिक्षक भोजराव गुजरे, सीएसी जन शिक्षा केन्द्र प्रभातपट्टन के प्राथमिक शिक्षक रमेश कुमार बारस्कर, प्राथमिक शाला सालबड़ी के प्राथमिक शिक्षक सुनील घोरमाड़े एवं माध्यमिक शाला मालेगांव के प्राथमिक शिक्षक अशोक साहू शामिल हैं। उक्त शिक्षकों द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक कार्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होकर व्यवधान उत्पन्न किया गया था।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा किए जा रहे सफाई कार्यों में लापरवाही बरतने पर देवास आयुक्त विशालसिह चौहान नगर निगम ने एक प्रभारी दरोगा को निलंबित कर दिया। आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 34 में सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था नही होने तथा वार्ड में गंदगी पाई जाने पर वार्ड 34 के प्रभारी दरोगा (मूल पद सफाई संरक्षक) दिनेश पिता सुरजमल हंस को आयुक्त द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 34 की सफाई व्यवस्था का कार्य वार्ड 35 के प्रभारी दरोगा मदन पंवार को सौंपा गया है।

इसके साथ ही शिवपुरी में जिला शिक्षा अधिकारी ने नशे में धुत्त शिक्षक मनोहर सिंह बुदेंला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसडीएम बृजेंद्र सिंह यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव बना कर उक्त शिक्षक का यह कृत्य शासकीय कार्य में घोर लापरवाही एवं शिक्षा के पवित्र मंदिर में मास मदिरा के सेवन से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल होने के साथ – साथ अनुविभाग की भी बदनामी होना बताया था।उनका मुख्यालय पिछोर बीईओ कार्यालय रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.