दिल्ली-MP सहित 4 राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:IED बनाने वाले सामान बरामद

Updated on 11-09-2025 01:50 PM

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्यप्रदेश से 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

पुलिस ने बताया, झारखंड से दो, दिल्ली से एक, तेलंगाना से एक और मध्यप्रदेश से एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया है। इन संदिग्ध आतंकियों के पास से सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, बॉल बियरिंगस और सेफ्टी ग्लास, रेस्पिरेट्री मास्क, सर्किट वायर, मदर बोर्ड, लैपटॉप और हथियार मिले हैं। ये सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।

पुलिस ने बताया, लीडर का नाम गजवा था

  • एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, "ये लोग एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। उसने इन्हें "खिलाफत मॉडल" अपनाने को कहा था। इन्हें हमलों के एक ठिकाना खोजना था। इसके अलावा और लोगों भी इससे जोड़ने का टास्क दिया गया था।"
  • "टीम के लीडर दानिश को गजवा नामा दिया गया। उसका कोड नेम था सीईओ। ये लोग इस काम को प्रोफेशनली अंजाम दे रहे थे।"
  • "ये पांचों लोग 20 से 25 साल के हैं। दानिश झारखंड से था। इसी ने बाकी लोगों को जोड़ा था। इसके बाद आफताब अंसारी था। ये मुंबई का रहने वाला है। मीट बेचने का काम करता था।
  • "आफताब टारगेटेड किलिंगस का काम दिया गया था। ये जब दिल्ली से वापस जाने वाला था तब इसे और इसके साथी सुफियान को अरेस्ट किया गया। इनका एक और साथी कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के रायगढ़ से पकड़ा गया। और एक पांचवा आदमी हुजेफा को निजामाबाद से तेलंगाना में अरेस्ट किया गया।"
  • सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती करते थे 

  • दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध आतंकी भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने के लिए करते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.